{"_id":"59de72e94f1c1b9e678b5419","slug":"11507750633-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार घंटे के मेगा ब्लाक की वजह मटकुट्टा गेट रहा बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार घंटे के मेगा ब्लाक की वजह मटकुट्टा गेट रहा बंद
Updated Thu, 12 Oct 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
Gate off
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुगलसराय। मुगलसराय गया रूट पर मटकुट्टा में बने रेलवे फाटक के समीप बुुधवार को दिन पर रेलवे लाइन पर मरम्मत का काम चला। इससे दिन में 11 बजे से शाम चार बजे तक क्रासिंग को बंद रखा गया। क्रासिंग बंद होने की वजह से सकलडीहा मुगलसराय सड़क पर चलने वालों को दिक्कत हुई। गेट खुलने पर आवागमन सामान्य हो सका।
जर्जर पटरियों की वजह से होने वाली दुर्घटनाओं को देखते हुए रेलवे ने जगह जगह मरम्मत का काम शुरू किया है। इसी क्रम में मटकुट्टा गेट के समीप रेलवे द्वारा पटरियों को बदलने और मरम्मत के लिए मेगा ब्लाक लिया गया। इसके बाद दिन में 11 बजे से 15 से बीस ट्रैकमैन कर्मियों ने मरम्मत का काम शुरू किया। शाम तीन बजे तक मरम्मत का कार्य चला। इस दौरान सड़क पर आवागमन बंद रहा। ऐसे में चार पहिया और तीन पहिया वाहन फाटक के दोनों तरफ घंटों खड़े रहे। आटो पर सवार और मुगलसराय पहुंचने की जिनको जल्दी थी वे पैदल ही सड़क पार कर दूसरी आटो से मुगलसराय पहुंचे। इसी तरह मुगलसराय के सकलडीहा पहुंचने वालों को भी दिक्कत हुई। पैदल, साइकल और बाइक चालक वाहनों को झुकाकर गेट पार करते देखे गए। मटकुट्टा गेट पर ओवरब्रिज पास हो चुका है लेकिन किसी न किसी तकनीकी कारणों से पुल नहीं बन सका। मुगलसराय गया रेल रूट पर मालगाड़ियों और यात्री गाड़ी का संचालन होता है। ऐसे अक्सर ही रेलवे फाटक बंद रहता है और सड़क मार्ग पर आवागमन में दिक्कत हो रही है।