कमालपुर। सैयदराजा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत गुरैनी पंप कैनाल से निकली मुख्य नहर में साफ सफाई के अभाव झाड़ झंखाड़ उग आए हैं। इसके चलते आगे के किसानों को पानी नही मिल पा रहा है। जिससे गुरैनी, मनपट्टी, करजरा, महूरा, प्रकाशपुर, डबरिया सहित अन्य गांवों के किसानों की फसलें सिंचाई न होने से खराब हो रही हैं।परमेश्वर यादव, कृपाशंकर ,चंद्रजीत यादव, लोरिक यादव सहित अन्य किसानों का कहना है कि सिंचाई विभाग नहरों की सफाई के लिए हर वर्ष लाखों रुपये की धनराशि कागजों खर्च कर दे रहा है लेकिन धरातल पर कुछ भी कार्य नहीं हो रहा है। कहा कि बंधी डिविजन के अधीक्षण अभियंता ने नहर की सफाई का निर्देश भी दिया था। इसके वाद भी सफाई नहीं हो सकी। किसानों ने कहा कि गुरैनी पम्प कैनाल की विद्युत मोटर की कपलिंग भी जल गई है जिसके चलते पम्प कैनाल बंद है।