फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   समाधान दिवस में आए सिर्फ दो प्रार्थना पत्र

समाधान दिवस में आए सिर्फ दो प्रार्थना पत्र

Sun, 06 Aug 2017 01:08 AM IST
Updated Sun, 06 Aug 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
समाधान दिवस में आए सिर्फ दो प्रार्थना पत्र

विज्ञापन
मुगलसराय। लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिए थानों और कोतवालियों में लगने वाला समाधान दिवस अब रस्मअदायगी भर रह गया है। जिसके चलते हर समाधान दिवस पर लोगों का आना कम हो गया है। शनिवार को मुगलसराय कोतवाली में लगे समाधान दिवस में सिर्फ दो ही मामले आए। जिसमें दोनों ही प्रकरणों के न्यायालय में विचाराधीन होने के चलते अधिकारियों ने उसे वापस कर दिया।

छोटे-छोटे वाद-विवाद या फिर झगड़े न्यायालय तक न पहुंचे और उनका हल थाने व कोतवाली स्तर पर ही हो जाए इसके लिए प्रदेश सरकार द्वारा समाधान दिवस की शुरुआत की गई है। जो कि हर माह के पहले और तीसरे शनिवार को सभी थानों पर आयोजित किया जाता है। लोगों के अनुसार शुरुआती दौर में इस तरह के दिवसों पर लोगों की काफी भीड़ लगी रहती थी लेकिन मामले के निस्तारण की गुणवत्ता में कमी देख शिकायतकर्ता कम आने लगे है। शनिवार को मुगलसराय कोतवाली में एसडीएम मुगलसराय सत्येद्र सिंह एवं सीओ त्रिपुरारी पांडेय के नेतृत्व में समाधान दिवस में विनोद केशरी मैनाताली और बलिराम यादव का जमीन संबंधित विवाद सामने आया लेकिन यह मामला न्यायालय में विचाराधीन होने के कारण इसे किनारे कर दिया गया। इसी एक अन्य और मामला सामने सामने आया और उसमें भी विवाद न्यायालय में विचाराधीन था। इस दौरान कोतवाली एसपी सिंह सहित समस्त क्षेत्रीय लेखपाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed