{"_id":"595bed744f1c1b3a518b468f","slug":"11499196788-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृक्ष विहीन पहाड़ियों पर बड़े पौधो का हुआ रोपण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृक्ष विहीन पहाड़ियों पर बड़े पौधो का हुआ रोपण
Updated Wed, 05 Jul 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चकिया। काशी वन्य जीव प्रभाग के राजपथ रेंज द्वारा चकिया नौगढ़ मार्ग पर जलेबिया मोड़ के पास की वृक्ष विहीन पहाड़ियों पर 55 हजार बड़े पौधों का रोपड़ कराया जा रहा है। इन बड़े पौधों के रोपड़ से जहां राहगीरों को राहत मिलेगी वहीं वनवासियों को भी वृक्षों के फलों का लाभ मिलेगा।
राजपथ रेंजर ताराशंकर यादव ने कहा कि वर्षों बाद जलेबिया मोड़ के पास वृक्ष विहीन पहाड़ी पर बड़े पौधों का रोपड़ कराया गया है। उन्होंने बताया कि जिसमें जामुन, इमली के अलावा छायादार शीशम, कंजी, खैर, बरगद, पीपल तथा पाकड़ के पौधोँ का रोपड़ किया गया। इस दौरान डिप्टी रेंजर इमरान खान, वन दरोगा प्रेमनारायण, वन रक्षक मुहम्मद मुश्ताक, फिरोज गांधी, केशव सिंह, मनोहर प्रसाद, बृज मोहन, दीनदयाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन