फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   112 railway workers of PDDU division became train manager

पीडीडीयू मंडल के 112 रेलकर्मी बने ट्रेन मैनेजर

Sun, 03 Jul 2022 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
112 railway workers of PDDU division became train manager
पीडीडीयू नगर। विभागीय परीक्षा पास करने और ट्रेनिंग लेने के बाद ट्रेन मैनेजर बनने की बाट जोह रहे चतुर्थश्रेणी कर्मियों के लिए राहत भरी खबर है। मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर कार्यरत चतुर्थश्रेणी के 112 कर्मियों को ट्रेन मैनेजर के रूप में पदोन्नत किया गया है। ईसीआरकेयू ने इसे संगठन के प्रयास की जीत बताया है।
विज्ञापन

पं. दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल के परिचालन विभाग में विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर कार्यरत पोर्टर सहित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने एक एक मई 2018 को पदोन्नति के लिए लिखित परीक्षा दी थी। लिखित परीक्षा का परिणाम 28 नवंबर 2019 को आया। इसमें कुल 202 पोर्टर का गुड्स गार्ड के पद पर चयन हुआ ,जो 28 नवंबर 2021 को पैनल की वैधता समाप्त हो जाती ,जिसे बचाने के लिए ईसीआरकेयू के अथक प्रयास से तथा मुख्यालय के निर्देश पर मंडल रेल प्रशासन द्वारा सभी प्रशिक्षु गुड्स गार्ड को उनके पुराने कार्यस्थल पर ही लाइन प्रशिक्षण दिलाने का कार्य किया गया। इसमें से 90 पोर्टर को ट्रेन मैनेजर के तौर पर नियुक्त किया गया। मंडल में पोर्टर की कमी को देखते हुए 112 पोर्टरों को ट्रेन मैनेजर के रूप में पदोन्नति नहीं दी गई। इससे इनका भविष्य अंधकार में हो गया। ईसीआरकेयू के केंद्रीय महामंत्री एसएनपी श्रीवास्तव ,केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मिथिलेश कुमार ,केंद्रीय उपाध्यक्ष केदार प्रसाद, सहायक महामंत्री रमेश चंद्रा एवं केंद्रीय संगठन मंत्री बीबी पासवान सहित ईसीआरकेयू शाखा नंबर तीन के सार्थक पहल पर रेल प्रशासन ने शेष सभी 112 पोर्टरों को ट्रेन मैनेजर का दर्जा दे दिया। सभी पदोन्नत पोर्टरों को जुलाई से ही वेतनवृद्धि का लाभ भी दिया गया। जो पोर्टर जहां पदस्थापित है फिलहाल उन्हें वही कार्य करने की अनुमति दी गई है। इस सफलता पर ईसीआरकेयू ले डीआरएम, सीनियर डीपीओ, वरीय मंडल परिचालन प्रंबधक को धन्यवाद ज्ञापित किया है। वक्ताओं ने कहा कि इन अधिकारियों का सकारात्मक सहयोग एवं ईसीआरकेयू का सार्थक प्रयास के बदौलत ही इन कर्मियों का भविष्य उज्जवल हो सका है और कर्मचारियों को असंभव सा लग रहा पदोन्नति प्राप्त हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed