{"_id":"5c97d5d4bdec2213e43a4f26","slug":"111553454548-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय महासचिव ने कसे संगठन के पेच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय महासचिव ने कसे संगठन के पेच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। जन अधिकार पार्टी के सदस्यों की बैठक रविवार को मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय पर हुई। इसमें संगठन के राष्ट्रीय महासचिव आईपी कुशवाहा ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कई जनपदों से आए पदाधिकारियों के साथ समीक्षा की। साथ ही लोकसभा चुनाव के लिए चंदौली से घोषित प्रत्याशी शिवकन्या कुशवाहा के समर्थन में जुटने का निर्देश दिया।
आईपी कुशवाहा ने कहा कि लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद पार्टी ने चंदौली से शिवकन्या कुशवाहा को प्रत्याशी बनाया है। ऐसे में पार्टी के पदाधिकारियों और बूथ के कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी बढ़ गई है। कहा कि कार्यकर्ता गांव गांव लोगों से संपर्क करें और पार्टी की नीतियों से लोगों को अवगत कराए। कार्यकर्ता अपने कार्यक्रम तय कर लें और पार्टी के पदाधिकारियों को अवगत कराए। इस दौरान मंडल प्रभारी दिनेश वर्मा, पूर्व मंत्री विजय सिंह कुशवाहा, सुदामा मौर्य, अश्वनी कुमार, फेक्कन मौर्य, जिलाध्यक्ष कन्हैया कुशवाहा, दंगल यादव, डा. भागीरथी, पेबारु कुशवाहा, पवन मौर्य, अनिल कुशवाहा, बबलू मौर्य, पूजा मौर्य, कमलेश गहरवार उपस्थित रहे। संचालन भोला विश्वकर्मा ने किया।