{"_id":"5c549b53bdec224df422d66d","slug":"111549048659-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाली के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाली के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नईबाजार। घरों से निकलने वाले पानी निकलने की व्यवस्था न होने और नाली निर्माण कराए जाने की मांग को लेकर चहनियां विकासखंड के दिनदासपुर गांव के ग्रामीणों ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत अधिकारी व ग्राम प्रधान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र नाबदानों से पानी निकासी व क्षतिग्रस्त नालियों की मरम्मत नहीं कराई गई तो व्यापक आंदोलन होगा।
ग्रामीणों का आरोप था कि गांव में मोहन चौहान से भैरो चौहान व जंगबहादुर चौहान से महेंद्र चौहान के घर तक बनी नालियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इससे नालियों का गंदा पानी रास्ते पर बहकर आवागमन में बाधक बन गया है। क्षतिग्रस्त नालियों मे गिरने से सोनाक्षी, धन्नू, कुमारी देवी घायल हो चुकी हैं। इसके अलावा नाबदान का पानी भी ओवरफ्लो होकर सड़कों पर बह रहा है। गांव की गलियों में रोशनी के लिए लगी सोलर लाइट कुछ घरों में लगा दिए जाने से गलियों व सड़कों पर अंधेरा छाया रहता है। ग्राम पंचायत अधिकारी शशिमोहन ने बताया कि क्षतिग्रस्त नालियों का निर्माण जल्द करा दिया जाएगा। घरों मे लगाए गए सोलर लाइटों की जांच कराई जाएगी। वहीं ग्राम प्रधान जितेंद्र ने बताया कि क्षतिग्रस्त नालियों के मरम्मत कार्य को कार्ययोजना में डाल दिया गया है। शीघ्र ही निर्माण कार्य आरंभ कर दिया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में कुमारी देवी, चंद्रकुमार, लालमनी, शकुंतला, सुशीला, निर्मला, प्रभा, फूला, बदामी, जगदीश, नम्मू चौहान, राजेश चौहान, बालचरन चौहान शामिल रहे।