फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   सपा की विकास विजन यात्रा में बताई पार्टी की नीतियां

सपा की विकास विजन यात्रा में बताई पार्टी की नीतियां

Sun, 20 Jan 2019 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jan 2019 01:02 AM IST
विज्ञापन
सपा की विकास विजन यात्रा में बताई पार्टी की नीतियां
पीडीडीयू नगर। समाजवादी विकास विजन यात्रा के तहत शनिवार को इलिया क्षेत्र के सैदूपुर में गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें सपा नेताओं ने जनता को पार्टी की नीतियों से अवगत कराते हुए अखिलेश सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। वक्ताओं ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार को किसान, मजदूर व नौजवान विरोधी बताया। विकास विजन यात्रा के जिला प्रभारी राजेश कुशवाहा ने कहा कि भाजपा सरकार ने समाजवादी पेंशन को समाप्त कर महिला विरोधी मानसिकता का परिचय दिया है। देश में प्रति वर्ष दो करोड़ रोजगार देने का वायदा कर भाजपा सरकार ने प्राइवेट सेक्टर में एक करोड़ नौजवानों का रोजगार छीन लिया है। इसके अलावा फसल का दोगुना मूल्य देने की जगह डीएपी उर्वरक के दाम बढ़ाकर कर किसानों की कमर तोड़ दी गई है। कहा कि लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकेगी। इस मौके पर अशोक कुमार गुप्त, जित्तू मौर्य, क्रांति कुमार, नरेंद्र कुशवाहा, चंद्रशेखर सिंह, बलवंत कुमार, श्रीकांत कुशवाहा मौजूद रहे। अध्यक्षता जयराम मौर्य ने की जबकि संचालन सूबेदार कुशवाहा ने किया। वहीं, नियामताबाद ब्लॉक के कुंडलिया गांव में आयोजित सभा में सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने कहा कि भाजपा सरकार पिछड़ी व अति पिछड़ी जातियों को बांटने, आरक्षण व रोजगार खत्म करने पर लगी हुई है। इस मौके पर नफीस गुडडू, चंद्रभानु यादव, चकरु यादव, आस मोहम्मद, मुकेश गोंड़, रामनरेश यादव, रीना विश्वकर्मा, राजाराम बिंद, मुरारी बिंद, राजेंद्र बिंद, कमलेश बिंद आदि मौजूद रहे। इसी तरह धनापुर के नेकनामपुर, धराव, सितपोखरी, पांडेयपुर मेढहान गांव में सपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक मनोज कुमार सिंह डब्लू के नेतृत्व में यात्रा निकालकर सपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। इसमें मास्टर देवशरण, तेजनारायण गोड, रामजनम यादव, अंजनी सिंह, खुर्शीद, रूदल, विनोद, मुरली पाल, सरोज विश्वकर्मा, राजनाथ बिंद, राजकुमार बिंद, अशोक यादव, राजू यादव आदि शामिल रहे। चंदौली क्षेत्र के कुंडलियां गांव में सपा मजदूर सभा की ओर सभा का आयोजन कर पार्टी की नीतियों व सिद्धांतों को जनजन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। इसमें चन्द्रभानु यादव, नफीस अहमद, सुदामा यादव, चकरु यादव, आस मोहम्मद, मुकेश गोड़, रामनरेश यादव, रीना विश्वकर्मा, राजाराम बिंद, मुरारी बिंद, राजेंद्र बिंद, कमलेश बिंद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed