फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   वनवासी उपन्यास बनतरी के लेखक सुरेश का निधन

वनवासी उपन्यास बनतरी के लेखक सुरेश का निधन

Sun, 30 Dec 2018 01:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Dec 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
वनवासी उपन्यास बनतरी के लेखक सुरेश का निधन

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। बिहार प्रशासनिक सेवा से सेवानिवृत्त वरिष्ठ साहित्यकार सुरेश चंद्र श्रीवास्तव का शुक्रवार की देर रात नगर के कैलाशीपुरी स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। वरिष्ठ साहित्यकार के निधन की खबर मिलते ही साहित्यकारों की भीड़ उनके आवास पर पहुंच गई। साहित्यकारों ने जगह जगह गोष्ठी के माध्यम से सुरेशचंद श्रीवास्तव को श्रद्धांजलि अर्पित की।

सेवानिवृत्ति के बाद सुरेशचंद्र श्रीवास्तव बिहार से आकर नगर में अपना रिहायशी ठिकाना बनाया और साहित्य साधना में जुटे रहे। साहित्यिक मंचों एवं मीडिया से दूर रहकर सुरेश चंद्र श्रीवास्तव अपनी लेखनी को मजबूत करते थे। उन्होंने 11 उपन्यास, कई काव्य संग्रह, बाल कहानियां और ललित निबंध के साथ दो खंडों में अपनी आत्मकथा लिखी। आत्मकथा डिप्टी कलेक्टर को काफी सराहना मिली और यह उनकी पहचान बनी। वहीं वनवासी जीवन पर इनका उपन्यास बनतरी चर्चित रहा। शनिवार को वाराणसी में सुरेशचंद का अंतिम संस्कार किया गया। साहित्यिक संस्था साहित्यान की नगर में कैंप कार्यालय पर हुई सभा में साहित्यकारों ने सुरेशचंद्र के निधन को साहित्य जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया। शोक सभा में रेलवे के वरिष्ठ राजभाषा अधिकारी दिनेश चंद्रा, कृष्णकांत श्रीवास्तव, डॉ. अनिल यादव, अरूण आर्य, सुरेश अकेला, रामजी प्रसाद भैरव, विजय मिश्रा बुद्धिहीन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed