{"_id":"5c26726dbdec2256c106e226","slug":"111546023533-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमीनों का उत्पीड़न बंद करे प्रशासन: अजीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमीनों का उत्पीड़न बंद करे प्रशासन: अजीत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली। उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीन संघ की बैठक शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर हुई। इस दौरान प्रांतीय मंत्री अजीत कुमार सिंह ने अमीनों के उत्पीड़न के मुद्दे को गंभीर बताया। साथ ही अन्य समस्याओं पर के निराकरण को लेकर भी मंथन किया गया। सत्ता पक्ष के नेताओं के दबाव में तहसील प्रशासन द्वारा छोड़ दिया जा रहा है। कुर्क ट्रैक्टर को छोड़ना ठीक नहीं है। क्षेत्र में बकाएदारों द्वारा अमीनों के साथ दुर्व्यवहार करना व वसूली टीम पर हमला करना आए दिन घटनाएं हुई है। तहसील प्रशासन को इसे गंभीरता से लेने की जरूरत है। प्रशासनिक की उदासीनता से अमीनों में आक्रोश है। साथ ही मांग किया कि अमीनों की सुरक्षा की व्यवस्था सुनिश्चित होनी चाहिए।
प्रांतीय अध्यक्ष अजीत सिंह ने कहा कि चंदौली तहसील प्रशासन ने 10 अमीनों का स्थानान्तरण व अन्य उत्पीड़न की कार्यवाही नियम विरूद्ध तरीके से अमल में लायी है, जिसे फौरन वापस लिया जाए। यदि जिला प्रशासन व तहसील प्रशासन की मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार नहीं करता है तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर अखिलेश मिश्र, दिनेश कुमार मौर्य, सुबाष पांडेय, तेरसू राम, रामनरेश यादव, संतोष कुमार श्रीवास्तव, अशोक कुमार सिंह, सुनील कुमार मिश्रा, संतोष द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।