फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   सड़क किनारे खड़े वाहनों का होगा चालान

सड़क किनारे खड़े वाहनों का होगा चालान

Fri, 28 Dec 2018 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Dec 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
सड़क किनारे खड़े वाहनों का होगा चालान
चंदौली। सड़क सुरक्षा समिति की बैठक गुरुवार को एडीएम बच्चलाला की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। सदी के दौरान कोहरे के चलते होने बानी दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े वाहनों के चालकों के खिलाफ कार्रवाई का निर्णय लिया गया। इसके अलावा सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने, यातायात नियमों की जानकारी देने के लिए कार्यशाला के आयोजन पर भी चर्चा हुई। एडीएम ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

बैठक के दौरान एडीएम बच्चालाल ने कहा कि रात के समय ट्रक चालक सड़क के किनारे वाहन खड़ा कर देते हैं। वहीं पार्किंग लाइट अथवा किसी तरीके के प्रदर्शक का प्रयोग नहीं करते। इसकी वजह से अन्य वाहन चालक दुर्घटना के शिकार होते हैं। कोहरे के चलते रात के वक्त दिखाई न देने की वजह से अन्य वाहन खड़े वाहनों से टकराते हैं। इसको देखते सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े वाहनों के चालकों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया। कहा कि परिवहन विभाग की ओर से हाईवे पर जगह-जगह पार्किंग व नो-पार्किंग एरिया का बोर्ड लगाया जाए। इससे पार्किंग एरिया के बारे में चालकों को जानकारी मिलेगी। इसके बावजूद नो-पार्किंग जोन में वाहन खड़ा करने वाले चालकों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करने के साथ ही वाहनों को सीज करने की कार्रवाई करें। उन्होंने परिवहन विभाग के अधिकारियों से जनपद में ट्रैक्टरों की संख्या के बाबत भी जानकारी ली। कहा कि ट्रैक्टर-ट्राली के संचालन से भी अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है। इससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसको देखते हुए आमजन के साथ ही ट्रैक्टर चालकों को भी यातायात नियमों के बारे में अवगत कराया जाए। बैठक में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन विजय प्रकाश सिंह, एआरटीओ प्रशासन दिलीप गुप्ता, सीओ सदर प्रदीप सिंह चंदेल, खनन अधिकारी अरविंद कुमार, बीएसए भालेंद्र प्रताप, सहित विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed