फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   भटके बालक को पुलिस ने किया परिजनों के हवाले

भटके बालक को पुलिस ने किया परिजनों के हवाले

Fri, 07 Dec 2018 12:27 AM IST
Updated Fri, 07 Dec 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
भटके बालक को पुलिस ने किया परिजनों के हवाले

विज्ञापन
सकलडीहा। बिहार प्रांत के बक्सर जिला के रहथुआ गांव का 10 वर्षीय बालक दो दिन पूर्व खेलते समय लापता हो गया था। गुरुवार को कोतवाली पुलिस के जवानों की नजर उसपर पड़ गई। पुलिस ने बालक के पिता को सूचना देकर बुला लिया। जांच के बाद बालक को पिता के हवाले कर दिया। लापता बालक के मिलने से परिजनों में हर्ष है।

रहथुआ गांव निवासी रमाकांत सिंह का 10 वर्षीय पुत्र बुधवार को खेलते-खेलते रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन पर खड़ी एक ट्रेन में चढ़ गया। ट्रेन के सकलडीहा पहुंचने पर वह उतर गया और रात भर भटकता रहा। गुरुवार को सुबह भोजापुर रेलवे क्रासिंग के पास गश्त कर रहे सौ नंबर के पुलिसकर्मियों की नजर उस पर पड़ गई। वे बालक को थाने ले आए। पूछताछ में बालक ने अपने पिता का नाम और घर का पता पुलिस को बताया। इसके बाद पुलिस ने उसके परिजनों को सूचित किया। सूचना मिलने पर बालक के पिता उमाकांत सिंह और भाई थाने पहुंचे जहां जांच पड़ताल कर संतुष्ट होने के बाद पुलिस ने बालक को उन्हें सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed