{"_id":"5c06ceb1bdec22414a2afa64","slug":"111543950001-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्काउट-गाइट मंडलीय रैली में बच्चों ने दिखाया हुनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्काउट-गाइट मंडलीय रैली में बच्चों ने दिखाया हुनर
Updated Wed, 05 Dec 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। मुख्यालय स्थित महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज में आयोजित तीन दिवसीय स्काउट-गाइड मंडलीय रैली के दूसरे दिन मंगलवार को प्रतिभागियों ने अपनी कला कौशल का प्रदर्शन किया। वहीं स्काउट कमिश्नर डा. रामचंद्र शुक्ल के नेतृत्व में पदाधिकारियों की टीम ने प्रदर्शनी का निरीक्षण किया।
मंडलीय रैली में जनपद सहित वाराणसी, गाजीपुर व जौनपुर के स्काउट-गाइड की टीमें भाग ले रही हैं। जहां बच्चे स्वत: निर्मित वस्तुओं की प्रदर्शनी, टेंट, गेट निर्माण के साथ ही अन्य कलाएं दिखाकर अपने हुनर व साहस का प्रदर्शन कर रहे है। मंगलवार को प्राथमिक चिकित्सा, संकेत वार्ता, कलर पार्टी, मार्च पास्ट, गांठ फांस बांधना, झांकी व कैंप फायर की गतिविधियों को पूरा किया। निर्णायक मंडल की ओर से प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। साथ ही प्रतिभागियों से उनके द्वारा बनाई गई वस्तुओं के बारे में जानकारी प्राप्त की । निर्णायक मंडल ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान डा. एसके लाल, सत्यमूर्ति ओझा, बृजेश सिंह, राधेश्याम सिंह, दिनेश यादव, राकेश मिश्र, विरेंद्र सिंह, त्रिभुवन सोिंह, अभिषेक पांडेय, रजनीश, जेपी रावत, जितेंद्र सिंह, सैयद अली, उमाकांत सिंह, विवेकानंद दुबे आदि उपस्थित थे।