{"_id":"5be30166bdec2269a415015d","slug":"111541603686-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवयुवक मंगल दल के सदस्यों ने लगाए पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवयुवक मंगल दल के सदस्यों ने लगाए पौधे
Updated Wed, 07 Nov 2018 08:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कमालपुर। क्षेत्र के रैपुरा गांव में बुधवार को नवयुवक मंगल दल की ओर से सौ पौधे लगाए गये। जिसमें आम, नीम, पीपल, शीशम, पाकड़, अशोक, अर्जुन, कटहल के पौधे शामिल रहे। पौधरोपण करने वालों में नवयुवक मंगल दल के अध्यक्ष रविप्रकाश यादव, नन्हे यादव, प्रिंस पांडेय, आलोक यादव, प्रीतम मौर्य शामिल रहे।
उन्होंने गांव के सभी लोगों को आह्वान किया कि पौधे लगाने में अपना सहयोग अवश्य दें। पेड़-पौधों की घटती संख्या के कारण पूरे विश्व का पर्यावरण प्रदूषित होता जा रहा है। इसी समस्या को देखते हुए दीपावली के दिन फुलझड़ी पटाखा ना छोड़ कर पौधारोपण करने का फैसला किया गया है। प्राथमिक शिक्षक संघ के क्रांति प्रचार मंत्री डॉ. देवेंद्र यादव ने कहा कि नवयुवकों ने पर्यावरण बचाने के लिए पौधरोपण का पुनीत कार्य किया है क्योंकि वृक्ष है तो जल है और जल है तो जीवन है। ब्यूरो