फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   ऋण वितरण में लापरवही हुई तो होंगी कार्रवाई

ऋण वितरण में लापरवही हुई तो होंगी कार्रवाई

Mon, 15 Oct 2018 11:38 PM IST
Updated Mon, 15 Oct 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
ऋण वितरण में लापरवही हुई तो होंगी कार्रवाई

विज्ञापन
चंदौली। एक जनपद एक उत्पाद( ओडीओपी) के तहत रोजगार को बढ़ावा देने के लिए सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैंक के अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें डीएम ने बैंकों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनपद के उत्पाद जरी जरदोजी से जुड़े लोगों को ऋण उपलब्ध कराने के लिए प्रोत्साहित करें। साथ उन्होंने उद्यमियों की ओर से शिकायत मिलने पर कार्रवाई की भी चेतावनी दी।

डीएम ने कहा कि 27 अक्तूबर को लखनऊ में आयोजित होने वाले वीवर सम्मिट में एक जनपद एवं एक उत्पाद से संबंधित तथा अन्य उद्योगों से संबंधित लोगों को सीएम के द्वारा ऋण वितरण किया जाएगा। इसमें जनपद के उद्यमियों में दो सौ करोड़ ऋण वितरित करने का लक्ष्य है। बैंक समन्वयक को निर्देश देते हुए कहा कि एक जनपद एक उत्पाद से संबंधित एवं एमएसएमई क्रेडिट प्लान के लाभार्थियों स्वीकृत लोन सूची उपलब्ध कराएं तथा 16 अक्टूबर को प्रत्येक बैंक की शाखाओं में आवेदन पत्र भरवाए जाएंगे। इसलिए शासन से सख्त निर्देश मिला है कि लक्ष्य के अनुरूप उद्यमियों को ऋण का वितरण नहीं किया गया तो संबंधित पर कार्रवाई होगी। इस दौरान उद्योग उपायुक्त गौरव मिश्रा, एडीएम बच्चालाल, एलडीएम जय कुमार सिंह, अनिश सिन्हा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed