{"_id":"5bbbb058867a5528497034ac","slug":"111539027032-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम का ओटीपी पूछकर खाते से उड़ाए पच्चीस हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम का ओटीपी पूछकर खाते से उड़ाए पच्चीस हजार
Updated Tue, 09 Oct 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
एटीएम का ओटीपी पूछकर खाते से निकाले पच्चीस हजार
रिटायर्ड शिक्षक के मोबाइल पर आया मैसेज, दी तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
शहाबगंज। भुसीकृत पुरवा गांव निवासी सेवानिवृत्त अध्यापक बृजराज उपाध्याय के खाते से एटीएम का ओटीपी पूछकर 25 हजार रुपये निकाल लिए। खाते से धन निकलते ही मोबाइल पर मैसेज आ गया। यह देखकर शिक्षक सन्न रह गए। उन्होंने इसकी सूचना बैैंक के ब्रांच मैनजर को देने के साथ ही थाने पर तहरीर दी है।
रिटायर्ड शिक्षक का यूनियन बैंक शहाबगंज में खाता हैं। छह अक्टूबर की शाम चार बजे उनके मोबाइल पर बैंक का ब्रांच मैनेजर के नाम से फोन आया कि एटीएम कार्ड पासवर्ड बदलना है अपना ओटीपी बता दीजिए। ओटीपी बताते ही खाते से 25 हजार खाते से निकल गया। शनिवार और रविवार को बैंक बंद होने के कारण पीड़ित सोमवार को बैंक खुलने पर इसकी जानकारी ब्रांच मैनेजर को दिया। पीड़ित ने लिखित तहरीर थाने में दी। पीड़ित बृजराज उपाध्याय का कहना है कि उनका यूनियन बैंक शहाबगंज में खाता है। उसी खाते में पेंशन का पैसा आता हैं। उन्होंने बताया कि आप का एटीएम बंद होने वाला है। यदि एटीएम चालू रखना चाहते है तो मोबाइल पर गया 6 अंक का ओटीपी बता दिजिए। एटीएम चालू रखने के एवज में ब्रांच मैनेजर को ओटीपी बता दिया। उसके कुछ देर बाद ही मोबाइल पर एक हजार रुपये कटने का मैसेज आया। दूसरी बार 23990 रुपये कटने का मैसेज आया। उसके अगले दिन बैंक बंद होने की वजह से सोमवार को बैंक मैनेजर को सारी बाते बताई। शाखा प्रबंधक ने एक रुपये पेटीएम से और शेष धनराशि का खरीदारी होने की बात बताई। पीड़ित ने मामले की लिखित तहरीर थाने पर दिया।