फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   सामान्य ज्ञान, चित्रकला, निबंध मेहदी प्रतियोगिता में दिखा उत्साह

सामान्य ज्ञान, चित्रकला, निबंध मेहदी प्रतियोगिता में दिखा उत्साह

Mon, 10 Sep 2018 01:09 AM IST
Updated Mon, 10 Sep 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
सामान्य ज्ञान, चित्रकला, निबंध मेहदी प्रतियोगिता में दिखा उत्साह

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। एमआईआईटी शिक्षण संस्थान व नई दिशा सेवा समिति की ओर से रविवार को नगर पालिका इंटर कॉलेज में आयोजित जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान, चित्रकला, निबंध, मेहंदी व क्वीज प्रतियोगिता को लेकर छात्रों में उत्साह दिखा। प्रतिभागियोें ने विभिन्न वर्गों में अपनी भावनोें को विषय के अनुरूप अभिव्यक्ति देकर प्रतिभा को दर्शाया ।

चित्रकला प्रतियोगिता में कक्षा एक से पांच तक के बच्चों ने अपनी इच्छा के अनुसार चित्र बनाए। कक्षा छह से आठ तक के छात्र छात्राओं ने प्राकृतिक का दृश्य, कक्षा नौ से 12 के विद्यार्थियों ने नया भारत विषय पर चित्र बनाए। इसी प्रकार विभिन्न वर्गों के आधार पर विषय निर्धारित थे । स्नातक व परास्नातक के छात्रों के लिए स्टार्ट अप इंडिया एंड स्टैंड अप इंडिया पर निबंध लिखने के लिए विषय दिया गया था। इसके अलावा छात्राओं ने मेहंदी लगाने की अपनी कला का प्रदर्शन किया। और क्वीज प्रतियोगिता हुई। इस मौके पर वीर अब्दुल हमीद सभागार में जॉब से रिलेटेड को कैरियर से संबंधित सेमिनार में यूपीएससी टापर प्रमोद शर्मा ने छात्राओं की समस्याएं सुनीं और उसका निराकरण बताया। कार्यक्रम में फिरदौस शमी, चंदन विश्वकर्मा, सादिका, अंदलीब, शाहिना परवीन, सुनील कुमार, सुरभि सहाय, ज्योति कुमारी, राजकिशोर मित्तल, संजू, संजीव, श्वेता, विशाल, गार्गी, तलत, अरुण, वंदना यादव, रोहित, करिश्मा, सलमान, मनीष, जंग बहादुर, साहेब खान, गुरुप्रसाद, विभूति रहे। धन्यवाद ज्ञापन संस्था के प्रबंध निदेशक जुबैर अहमद ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed