{"_id":"5b6755e24f1c1bbd298b7f7c","slug":"111533498850-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवा पिलाकर सीएमओ ने किया अभियान का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दवा पिलाकर सीएमओ ने किया अभियान का शुभारंभ
Updated Mon, 06 Aug 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली। मुख्यालय स्थित पंडित कमलापति त्रिपाठी जिला चिकित्सालय में बने बूथ पर रविवार को सीएमओ डा. पीके मिश्र ने नवजात बच्चों को पोलियों खुराक पिलाकर पल्स पोलियों अभियान का शुभारंभ किया। साथ ही लोगों से अभियान में बढ़ चढ़कर भाग लेने की अपील की और अधिक से अधिक बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने के लिए प्रेरित किया। जानकारी देते हुए सीएमओ डा. पीके मिश्र ने बताया कि शुन्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पुलियो की खुराक पिलाने के लिए भारत सरकार द्वारा पोलियो अभियान चलाया गया है। जनपद में कुल तीन लाख 23 हजार 374 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य है। जिसके लिए 982 बूथ, 50 ट्रांजिट और 24 मोबाइल टीमों की तैनाती की गई है। वहीं किसी कार्यवश बूथ पर नहीं पहुंचने वाले बच्चों को उनके घर में टीमों द्वारा दवा पिलाया जाएगा। बताया कि नियामताबाद विकास खंड में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यहां कुछ परिवारों को चिह्नित भी किया गया है। यहां जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों की मदद से अभियान को सफल करने और बच्चों को दवा पिलाने की योजना है। वहीं टीमों की निगरानी के लिए डब्ल्यूएचओ और यूनिसेफ के लोग क्षेत्र में चक्रमण करेंगे और बूथों से रिपोर्टिंग भी करेंगे। इस दौरान अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. डीके सिंह, प्रतिरक्षण अधिकारी एनपी चौधरी, डा. नीलम ओझा, डा. एसबी सिंह, डा. पी लाल, डा. एनके प्रसाद, प्रमोद पांडेय, मनीष सिंह, अशोक मिश्रा, संतोष उपस्थित रहे।
मात्र 43 फीसदी बच्चों ने पी पोलियो की खुराक
चंदौली (ब्यूरो)। पल्स पोलियो अभियान के तहत रविवार को पूरे जनपद में शुन्य से लेकर पांच वर्ष के एक लाख 42 हजार 91 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। इसके लिए जनपद में कुल एक हजार 56 बूथ बनाए गए थे। जबकि तीन लाख से अधिक बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया था। आकड़ों के अनुसार बरहनी में 14995, चहनिया में 14524, चकिया में 14907, चंदौली में 14070, धानापुर में 13989, नौगढ़ में 6042, नियामताद में 21065, शहाबगंज में 12012, सकलडीहा में 18016 तथा पंडित दीनदयाल नगरीय क्षेत्र में 12051 बच्चों को पोलियों की दवा पिलाई गई। लक्ष्य के सापेक्ष स्वास्थ्य विभाग मात्र 43 फीसदी बच्चों को दवा पिला सका है।