फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   ट्रांसफार्मर में गड़बड़ी के चलते शहर बती रही गुल

ट्रांसफार्मर में गड़बड़ी के चलते शहर बती रही गुल

Sat, 30 Dec 2017 01:17 AM IST
Updated Sat, 30 Dec 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर में गड़बड़ी के चलते शहर बती रही गुल

विज्ञापन
मुगलसराय। चंदासी उपकेन्द्र में लगा दस एमवीए का ट्रांसफार्मर गुरुवार की मध्य रात्रि तेज आवाज के साथ खराब हो गया। मौके पर पहुंचे अधिकारी व कर्मचारी उसे बनाने के प्रयास करने में लगे रहे। काफी देर तक समस्या से निजात नहीं मिलने पर खराब हुए ट्रांसफार्मर के लोड को अन्य ट्रांसफार्मरों पर स्थानांतरित कर दिया गया। हालांकि विद्युत आपूर्ति शुक्रवार की देर शाम शुरू तो हुई लेकिन आंख मिचौली का खेल जारी रहा। एक्सईएन विद्युत वितरण खंड द्वितीय प्रवीन कुुमार ने बताया खराब हुए ट्रांसफार्मर के बदले जाने तक टाउन एरिया की विद्युत आपूर्ति रोस्टर के अनुसार की जाएगी। कहा कि आपूर्ति सामान्य होने में कुछ दिनों का वक्त लग सकता है।

टाउन एरिया में विद्युत आपूर्ति के लिए दस-दस एमवीए (मेगा वोल्ट एम्पीयर) के तीन ट्रांसफार्मर लगे हुए है। जिसमें से एक ट्रांसफार्मर से फीडर संख्या एक और चंदासी क्षेत्र को विद्युत आपूर्ति की जाती वहीं दूसरे ट्रांसफार्मर से फीडर संख्या चार एवं तीसरे ट्रांसफार्मर से फीडर संख्या दो और तीन को आपूर्ति होती है। गुरुवार की रात साहूपुरी विद्युत उपकेन्द्र में आई खराबी के कारण चंदासी उपकेन्द्र को मिलने वाली विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई थी। जिसके सही होने के बाद जैसे ही साहूपुरी से आपूर्ति बहाल हुई तभी उपकेन्द्र पर लगा दस एमवीए का ट्रांसफार्मर तेज आवाज के साथ खराब हो गया। इससे फीडर संख्या एक और चंदासी क्षेत्र की बत्ती गुल हो गई। मौके पर पहुंचे कर्मचारियों ने रात में ही गड़बड़ी को दूर करने का प्रयास किया लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। शुक्रवार की सुबह परीक्षण खंड से आये कर्मियों ने बताया कि ट्रांसफार्मर में आई गड़बड़ी दूर नहीं हो सकेगी। मौके पर मौजूद एसडीओ सुधीर श्रीवास्तव और जेई एके पांडेय ने फीडर संख्या एक और चंदासी के चार सौ एम्पीयर के लोड को दूसरे ट्रांसफार्मर पर स्थानांतरित करके के शुक्रवार की शाम लगभग सात बजे आपूर्ति चालू की गई। लेकिन कुछ देर बाद बत्ती फिर गुल हो गई ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed