{"_id":"5a42a56b4f1c1bcf6d8b65e3","slug":"111514317163-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडस्ट्रीयल एरिया के फेस-2 में जल्द ही खुलेगा बैंक का शाखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंडस्ट्रीयल एरिया के फेस-2 में जल्द ही खुलेगा बैंक का शाखा
Updated Wed, 27 Dec 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर उद्योग बंधु एवं औद्योगिक व्यापारियों के साथ बैठक हुई। इसमें व्यापारियों ने बदहाल सड़क संबंधी समस्याओं को जिलाधिकारी के सामने रखा। जिस पर कुछ ऐसे समस्याओं को तत्काल निदान करने के लिए जिलाधिकारी ने संबधित अधिकारी को निर्देश दिया।
बैठक में औद्योगिक क्षेत्र, फेज-1 एवं फेज-2, की सड़कों के जर्जर स्थिति को लेकर जिलाधिकारी से शिकायत किया। जिस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग से इसकी जानकारी लिया। तब एक्सईएन ने बताया कि यूपीएसआईडीसी से उक्त सड़कों के निर्माण की एक किश्त मिल गई है। जनवरी के प्रथम सप्ताह में टेंडर आमंत्रित किये जायेंगे। वहीं व्यापारियों ने फेज -2 में बैंक शाखा खोलने, जिला पंचायत विभाग द्वारा कर वसूली एवं रमन एग्रो के सामने शराब की दुकान को अन्यत्र स्थानांतरित करने के संबंध में शिकायत की। जिसे जिलाधिकारी ने संबधित विभाग को भेजकर कार्यवाही करने के लिए कहा। इसके अलावा विद्युत विभाग में ऑनलाइन व्यवस्था संचालित करने से सम्बन्धित प्रकरणों पर विस्तृत चर्चा हुई। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी अनिरुद्घ सिंह चन्द्रौल, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) विजय शंकर दूवे, उपायुक्त उद्योग गौरव मिश्र, सुबोध कुमार, क्षेत्रीय प्रबन्धक यूपीएसआईडीसी, विवेक सिंह सहायक प्रबन्धक, देव भट्टाचार्या, चन्देश्वर जायसवाल, जितेन्द्र पाण्डेय, संदीप सिंह सहित अन्य उद्यमी उपस्थित थे।