{"_id":"59ce9b554f1c1bd1538b5111","slug":"111506712405-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हजरत कासिम की याद में निकला मेहदी के ताजिए का जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हजरत कासिम की याद में निकला मेहदी के ताजिए का जुलूस
Updated Sat, 30 Sep 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुगलसराय। हुसैनी इमामबाड़ा धपरी से गुरुवार की रात हजरत कासिम की याद में मेहंदी के ताजिए का जुलूस निकाला गया। इस दौरान विभिन्न अंजुमनों ने मातम पेश किया। इसे सुनकर लोगों की आंखें नम हो गईं। जुलूस पूरे इलाके का भ्रमण करने के बाद भोर में चार बजे कर्बला पहुंच कर ठंडा हुआ।
इसके पूर्व रात में 11 बजे जुलूस के पहले मौलाना शामिन ने तकरीर करते हुए कहा कि मेहंदी के ताजिए का जुलूस हजरत कासिम की याद में निकाला जाता है। आज के दिन ही कर्बला में हजरत कासिम ने शहादत दी थी। जुलूस में अंजुमन ए पचोखर, अंजुमन बरौली, अंजुमन ए धपरी के साहब ए बयाज ने मातमी धुन से लोगों की आंखे नम की। इस अवसर पर नन्हकू सिंह, संदीप सिंह, जलील अहमद, डॉ. रफीक, शौकत अली, डॉ. मोहम्मद हुसैन, अवधेश यादव, बेचन बिंद, पनारू बिंद, बबलू बिंद आदि उपस्थित रहे। सकलैन हैदर ने आभार प्रकट किया।