फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Two contenders for the post of president; a direct contest lies ahead.

Chandauli News: अध्यक्ष पद पर दो दावेदार, होगी सीधी लड़ाई

Mon, 24 Aug 2026 01:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Two contenders for the post of president; a direct contest lies ahead.
कमालपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के मुख्य चुनाव अधिकारी राकेश मोदनवाल के नेतृत्व में व्यापार मंडल के चुनाव के लिए नामांकन संपन्न हुआ। कुल छह प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल किए, जो जांच के बाद सभी वैध पाए गए। कोषाध्यक्ष पद पर एकल नामांकन होने के कारण बिनोद अग्रहरि को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। वहीं, अध्यक्ष पद पर दो प्रत्याशी होने के कारण सीधी लड़ाई होगी।
विज्ञापन

नामांकन को लेकर कमालपुर कस्बे के व्यापारियों में उत्साह और गहमागहमी का माहौल रहा। 11 से 16 अगस्त तक चले सदस्यता अभियान के बाद रविवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी की गई। जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरि ने बताया कि आगामी 30 अगस्त को रस्तोगी लॉन में मतदान प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने स्पष्ट हिदायत दी कि कोई भी प्रत्याशी मतदाताओं को किसी प्रकार का प्रलोभन देने का प्रयास न करे। किसी तरह की शिकायत या वीडियो क्लिप मिलने पर संबंधित प्रत्याशी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। चुनाव शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से कराने के लिए पुलिस प्रशासन के साथ पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्य चुनाव अधिकारी राकेश मोदनवाल, सहायक चुनाव अधिकारी अशोक केशरी, जिला महामंत्री महमूद आलम, चुनाव अधिकारी कुंदन चौहान और चंदन सेठ सहित कई प्रमुख व्यापारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed