फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   मां गंगा की निर्मलता, अविरलता हम सबकी जिम्मेदारी- अनिल राजभर

मां गंगा की निर्मलता, अविरलता हम सबकी जिम्मेदारी- अनिल राजभर

Thu, 31 Aug 2017 01:14 AM IST
Updated Thu, 31 Aug 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
मां गंगा की निर्मलता, अविरलता हम सबकी जिम्मेदारी- अनिल राजभर
गंगा

विज्ञापन
मुगलसराय। राष्ट्रीय नदी मां गंगा की निर्मलता और अविरलता के लिए लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से तीन दिवसीय नमामि गंगे जागरूकता पदयात्रा की शुरूआत बुधवार को चहनियां ब्लाक के रौना गांव में प्रदेश के राज्य मंत्री अनिल राजभर ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मां गंगा को अविरल और निर्मल बनाने का कार्य सिर्फ सरकार का ही नहीं है अपितु इसे निर्मल बनाना हमारी भी जिम्मेदारी है। कहा जिस दिन हम जागरूक हो जाएंगे उसी दिन मां गंगा साफ हो जाएंगी। इसके पूर्व राज्य मंत्री ने मां गंगा की पूजा अर्चना की और तट पर 51 पौधों का रोपण कर इसके देख भाल की जिम्मेदारी ग्रामीणों को सौंपी।
प्रदेश के होमगार्ड्स द्वारा गंगा के निर्मली करण के लिए हरिद्वार से बलिया तक जागरूकता पदयात्रा निकाली गई है। पदयात्रा गंगा के तटवर्ती विभिन्न जिलों से होते हुए दो सितंबर को बलुआ के वाल्मिकी इंटर कालेज में पहुंचेगी। इसी परिपेक्ष्य में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने तीन दिवसीय नमामि गंगा जागरूकता पदयात्रा निकाली है। इसकी शुरूआत बुधवार की सुबह प्रदेश के होमगार्ड्स मंत्री अनिल राजभर ने रौना गांव के हनुमान मंदिर से की। इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार गंगा को निर्मल बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है लेकिन हम भी इसकी स्वच्छता के लिए प्रयास करें। कहा कि मां गंगा बचेगी तभी हम बचेंगे। गंगा में बिना शोधित फैक्टरियों का गंदा पानी गिराने पर रोक लगाई जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाया जाएगा। इस मौके पर संयोजक अरविंद पांडेय, कार्यक्रम प्रभारी राहुल जायसवाल, सुधीर चौहान, शानू जायसवाल, संतोष त्रिपाठी, आकाश कनौजिया, सूर्यमणि तिवारी, कुंजबिहारी पांडेय, बब्बल यादव, अमित पांडेय, सतीश चौहान, बबलू यादव, डॉ. तौफिक अहमद, जैनेंद्रधर दुबे, अमित मिश्रा, निखिल राज आदि रहे।
विज्ञापन

तीन दिनों में बलुआ पहुंचेगी यात्रा
मुगलसराय। नमामि गंगे जागृति पदयात्रा तीन दिनों में बलुआ के वाल्मिकी इंटर कालेज पहुंचेगी। इस दौरान गंगा को निर्मल रखने के लिए शपथपत्र भरवाया जाएगा और 51-51 पौधे लगाकर उसका स्थानीय लोगों से गोदनामा कराया जाएगा। कराते हुए रौना, कुरहना, कैली, भुपौली, डेरवा होते हुए महड़ौरा पहुंचा। यहां रात में प्रवस किया गया। सामाजिक संस्था इंपावरमेंट सोसाइटी ने नमामि गंगे जागरूकता पदयात्रा में विशेष सहयोग किया। संस्था के सचिव डॉ. एके पांडेय ने बताया कि नमामि गंगा यात्रा की सफलता के लिए वह कार्य करते रहेंगे। इस दौरान अध्यक्ष राजेश तिवारी, सूर्य प्रकाश सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मगलसराय। नमामि गंगे जागृति पदयात्रा में शामिल होने आए राज्य मंत्री अनिल राजभर को गांव के प्रधान और बीडीसी समेत अन्य नेताओं ने क्षेत्र की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा। कैली गांव के प्रधान कुंजबिहारी पांडेय ने गांव में पूर्व प्रधान के कार्यकाल में 40 लोगों को आवंटित इंदिरा आवास अभी भी अपूर्ण है ।इसके साथ ही शमशान घाट को पक्का कराने के नाम पर 11 लाख घोटाला करने के बाद से ही इस शमशान घाट को पक्का करण नहीं किया जा सका इसकी शिकायत भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed