फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   चार- चार लाख का मुआवजा दिलाने का निर्देश

चार- चार लाख का मुआवजा दिलाने का निर्देश

Tue, 25 Jul 2017 12:06 AM IST
Updated Tue, 25 Jul 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
चार- चार लाख का मुआवजा दिलाने का निर्देश

विज्ञापन
सकलडीहा (चंदौली)। बिजली गिरने से मृत और गंभीर रूप से झुलसे लोगों को मुआवजा दिलाने की पहल शुरू करा दी गई है। डीएम हेमंत कुमार के निर्देश पर तहसीलदार ने सोमवार को आपदा राहत कोष से धन निकासी की कार्रवाई शुरू की है। बताया कि एक सप्ताह के भीतर मृतक के परिवार वालों को चार चार लाख रुपये का मुआवजा दिलाया जाए।
इसी माह की 21तारीख को को कैली गांव में रामधनी (42) की बिजली गिरने से मौत हो गई थी। इसी तरह 22 को डेढ़गांवा में सत्यप्रकाश यादव (22) की बिजली गिरने से उसकी चपेट में आने से मौत हो गई। उसी गांव के दीपक सेठ (42) गंभीर रूप से झुलस गया। वह अभी तक हॉस्पिटल में भर्ती है। इसी दिन रामगढ़ में बिजली गिरने से हीरा बिंद की एक गाय की मौत हो गई। जिलाधिकारी के निर्देश पर सोमवार को एसडीएम विकास सिंह ने तहसीलदार के माध्यम से सभी के परिजनों को यथाशीध्र मुआवजा दिलाने का निर्देश दी। इस बाबत तहसीलदार नारायण सिंह ने बताया कि मृतक के परिवार वालों को चार- चार लाख का मुआवजा और गंम्भीर रूप से झुलसे को 59 हजार रुपए मुआवजा के रूप में दी जाएगी। मवेशी की मौत पर पशुपालक को 30 हजार दी जाएगा। अभिलेख तैयार की जा रही है। एक सप्ताह के अंदर आर्थिक सहायता दी जाएगी। इस मौके पर आपदा राहत अधिकारी एमएम जानी, रजिस्ट्रार गुरुप्रसाद आदि लेखपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन

------
.बिजली गिरने से किशोर जख्मी
चहनियां (चंदौली)। बलुआ थाना क्षेत्र के गजेन्द्रपुर गांव में सोमवार की शाम छह बजे बिजली गिरने से बरगद के पेड़ की डाली टूट कर गिर गई। डाली की पेट में आने से साइकल से गुजर रहे इसी गांव के आकाश यादव (13) पुत्र रमाशंकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। किशोर साइकल से रामगढ़ कोचिंग करने जा रहा था। परिवार वालों ने आनन फानन में उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां उसकी हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed