{"_id":"5974f71f4f1c1b45768b4621","slug":"111500837663-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू की बैठक में किसानों की समस्या पर मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू की बैठक में किसानों की समस्या पर मंथन
Updated Mon, 24 Jul 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कंदवा। भारतीय किसान यूनियन (भानु ) की बैठक रविवार को असना गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में हुई। इसमें किसानों की समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया और संघर्ष की योजना तैयार की गई।
अध्यक्षता करते हुए मंडल अध्यक्ष संत विलास सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में किसान कई समस्याओं से जूझ रहे हैं, लेकिन उनकी सुनवाई कहीं नहीं हो रही है। मुड्डा लिफ्ट कैनाल के 250 केवीए का ट्रांसफार्मर पिछले 6 दिनों से जला है लेकिन कोई पूछने वाला नहीं है। मुख्यमंत्री और भाजपा के लोग 48 घंटे के भीतर ट्रांसफार्मर बदले जाने का दावा करते फिर रहे हैं। उर्वरक के दामों में लगातार वृद्धि हो रही है, वहीं धान और गेहूं के मूल्य में मात्र 50-60 रुपए प्रति कुंतल के हिसाब से वृद्धि की जा रही है। यह किसी भी प्रकार से किसानों के हित में नहीं है। जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि कृषि कार्यों में बढ़ रही लागत और संसाधनों की अनुपलब्धता के चलते युवा वर्ग खेती से विमुख होता जा रहा है। अंत में किसानों ने सड़क दुर्घटना में मृत पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष शेष नारायण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की और दो मिनट का मौन रखा । बैठक में विवेक पांडेय, सुमंत सिंह अन्ना , शिव बच्चन सिंह, मनमन सिंह, राजेश चौहान, प्रदीप तिवारी, बृज किशोर सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन धर्मेंद्र सिंह ने किया ।