फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   11 accused for taking possession of non-land

वनभूमकि पर कब्जा करने के आरोप में 11 पर मुकदमा

Sun, 05 Jul 2020 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
11 accused for taking possession of non-land
नौगढ़। काशी वन्यजीव प्रभाग रामनगर के मझगाई रेंज में प्लांटेशन के लिए चयनित जमीन खोदकर उसपर झोपड़ी लगाने के आरोप में वन विभाग ने रविवार को चकरघट्टा थाने में 11 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। वन विभाग की इस कार्रवाई से वन भूमि पर कब्जा करने वाले अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

एक से सात जुलाई तक वन महोत्सव अभियान में वन अधिकारी और कर्मचारी पौधरोपण में जुटे हुए हैं। वहीं मजगांई रेंज के भैंसौड़ा कंपार्टमेंट नंबर 20 में 15 की संख्या में गांव के लोगों ने पुराने प्लांटेशन के तहत लगाए गए पेड़ों को काटकर मेड़बंदी कर ली है। रविवार को खेती करने के उद्देश्य से वे गड्ढों को पाटकर समतल कर रहे थे। इसकी जानकारी होने पर पहुंचे वन दरोगा वीरेंद्र पांडेय ने विरोध किया तो अतिक्रमणकारी उनसे उलझ गए। वन दरोगा ने इसकी सूचना वन क्षेत्राधिकारी को दी। वनकर्मियों के साथ पहुंचे वन क्षेत्राधिकारी इमरान खान को देखते ही सभी अतिक्रमणकारी वहां से भाग खड़े हुए। वन क्षेत्राधिकारी ने चकरघट्टा थाने में अतिक्रमणकारियों के विरुद्घ भारतीय वन संरक्षण अधिनियम एवं लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed