फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   सीआरपीएफ के स्वास्थ्य शिविर में 3 16-38-35

सीआरपीएफ के स्वास्थ्य शिविर में 3 16-38-35

Wed, 06 Mar 2019 01:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
सीआरपीएफ के स्वास्थ्य शिविर में 3 16-38-35
नौगढ़। सीआरपीएफ 148 बटालियन की ओर से मंगलवार को क्षेत्र के केसार गांव स्थित मुकुटधारी सिंह बालिका हाई स्कूल विद्यालय के परिसर में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 340 सामान्य व 40 गंभीर रोगियों की जांच कुशल चिकित्सकों ने की। साथ ही आवश्यकतानुसार दवाओं का मुफ्त में वितरण किया गया। वहीं ग्रामीणों को शुद्ध जल पीने व सफाई से रहने के फायदों की जानकारी भी दी गई। मुख्य अतिथि सीआरपीएफ के द्वितीय कमान अधिकारी मनोज कुमार सिकोन ने कहा कि देश की आंतरिक सुरक्षा के साथ नक्सलवाद और माओवाद का खात्मा करने के लिए प्रतिबद्ध सीआरपीएफ ग्रामीणों की अन्य सेवा में भी जुटी है। जनता के बीच सकारात्मक विश्वास बढ़ाने के लिए समय-समय पर विशेष कार्यक्रम के तहत कंबल वितरण, आंखों का स्वास्थ शिविर व महिलाओं और बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण करा उन्हें दवा उपलब्ध कराई जाती रही है। स्वास्थ्य शिविर में चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश कुमार शर्मा, डा. आरबी सिंह व डा. अमित श्रीवास्तव ने मौसमी बीमारियों के लक्षण की जानकारी देने के साथ ही गांव के लोगों को बताया कि शुद्ध जल का सेवन व नियमित साफ-सफाई से रहने पर बीमारियों से किस प्रकार निजात मिल सकती है। स्वास्थ शिविर मे विशिष्ट अतिथि के रूप में डिप्टी कमांडेंट सुरेंद्र सिंह, सहायक कमांडेंट इंद्रजीत राणा, इंस्पेक्टर बीके सिंह, चकरघट्टा थाना प्रभारी रमेश प्रसाद, प्रधानाचार्य शशि सिंह, ग्राम प्रधान नंदलाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed