फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   कुपोषित बच्ची को एनआरसी में कराया भर्ती

कुपोषित बच्ची को एनआरसी में कराया भर्ती

Thu, 28 Feb 2019 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
कुपोषित बच्ची को एनआरसी में कराया भर्ती

विज्ञापन
कुपोषित बच्ची को एनआरसी में कराया भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो
शिकारगंज। क्षेत्र के पुरवा डिबरी गांव में वर्ष 2018 में पाई गई अति कुपोषित बच्ची फिजा परवीन के परिजनों को प्रेरित कर रोजा संस्थान के सदस्यों ने बुधवार को चकिया संयुक्त चिकित्सालय में बने पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) में भर्ती कराया। इस एनआरसी में भर्ती सात अन्य अतिकुपोषित बच्चों की देखभाल की जा रही है।

संस्थान की पूजा ने बताया कि बुधवार को भर्ती कराई गई बच्ची को अभी तक कोई टीका नहीं लगा है। साथ ही वह पोषाहार से भी अभी तक वंचित है। भारत में बाल अधिकार पर कार्य कर रही क्राई के सहयोग से सामाजिक संगठन रोजा संस्थान ने 18 दिसंबर 2017 को जन्मी फिजा के परिजनों को परामर्श देकर व प्रेरित कर उसे एनआरसी में भर्ती कराया। यहां जांच में 14 माह की बच्ची का वजन वजन पांच किलो 600 ग्राम पाया गया जबकि उम्र के हिसाब से उसका वजन सात किलो 400 ग्राम होना चाहिए था। एनआरसी में समन्वयक शिवनारायन शर्मा, काउंसलर संध्या और डा. विनोद कुमार बिंद ने बच्ची की उचित देखभाल पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed