फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   खेमस के कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाल किया प्रदर्शन

खेमस के कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाल किया प्रदर्शन

Thu, 10 Jan 2019 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jan 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
खेमस के कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाल किया प्रदर्शन
चंदौली। ट्रेड यूनियनों के राष्ट्रीय हड़ताल के समर्थन व केंद्र व प्रदेश सरकार के जनविरोधी नीतियों के खिलाफ बुधवार को उत्तर प्रदेश खेत मजदूर सभा के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर जुलूस निकाल प्रदर्शन किया। केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अंत में मांगों से संबंधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के कारण विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत मजदूर, कर्मचारी, आशा, आंगनबाड़ी, रसोइयां भूखमरी के कगार पर खड़ा हो गई हैं। सरकार के जनविरोधी नीतियों के कारण ही ट्रेड यूनियनों को दो दिवसीय हड़ताल करना पड़ा है। कहा कि सरकार साम्प्रदायिकता का जहर फैलाकर देश को कई भागों में बांटना चाहती है। सरकार मसजिद व मंदिर का मुद्दा गर्म कर राजनीतिक रोटी सेक रही है। देश व प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। आए दिन लूट, हत्या, छिनैती, चोरी, छेड़खानी, बलात्कार आदि की घटनाएं हो रही है। इसे रोकने सरकार पूरी तरह से विफल साबित हो रही है। आज देश का किसान, नौजवान, अल्पसंख्यक,मजदूर वर्ग सहित आमजन भी परेशान हैं। इस दौरान शशिकांत कुशवाहा, श्रवण मौर्य, राजेश मौर्य, रामप्यारे सैनी, रमेश राय, मुंशी राय, हरिशंकर विश्वकर्मा, तेजू राय, तुफानी गोंड, मेहदी हसन, किस्मत यादव, विजयी राय, राजू सोनकर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed