{"_id":"5c042859bdec224144743890","slug":"101543776345-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोशाला निर्माण की तैयारी के साथ विरोध शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोशाला निर्माण की तैयारी के साथ विरोध शुरू
Updated Mon, 03 Dec 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। नियामताबाद ब्लाक अंतर्गत कठौड़ी ग्राम पंचायत में गोशाला बनाने के लिए भूमि चयन के साथ ही ग्रामीणों का विरोध शुरू हो गया है। ग्रामीण गोशाला की जगह खेल मैदान बनाने की मांग कर रहे हैं। रविवार को ग्रामीणों ने उस भूमि पर बैठ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने मांग किया कि इस भूमि को खेल मैदान के लिए आवंटित किया जाय। ग्रामीणों ने चेतावनी दी यदि मांगी पूरी नहीं होगी तो आंदोलन किया जाएगा।
ग्रामीणों ने बताया कि 11 अक्तूबर 2004 को धूस परगना अंतर्गत कठौड़ी ग्राम पंचायत के आराजी नंबर 1100 रकबा 1.1830 में से 0.415 हेक्टेयर भूमि को तत्कालीन प्रधान (अध्यक्ष भूमि प्रबंधन ) ने खेलकूद के मैदान के रूप में दर्ज करने का प्रस्ताव दिया था। लेखपाल की रिपोर्ट के बाद नायब तहसीलदार को भेज दिया। आज भी यह ठंडे बस्ते में पड़ा हुआ है। ग्रामीणों का कहना था कि पिछले चालीस वर्षों से बच्चें खेलते रहेे हैं। अब 1.040 हेक्टेयर भूमि गोशाला के लिए आवंटित कर दिया गया है। इस भूमि को दोबारा खेल मैदान के रूप में दर्ज किया जाए और यहां मैदान का निर्माण कराया जाए। ऐसा नहीं करने पर आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर कमलेश कुमार, महाराजा प्रसाद, महेंद्र, शिवपूजन आर्य, मुहम्मद इस्माइल, अवधेेश कुमार चौबे, रामकेश यादव, जयप्रकाश, नारद प्रसाद, बाबूलाल आर्य, दीपक यादव, ओमप्रकाश, राजेश कुमार, मुलायम, लवकुश यादव, सुनील कुुमार, आशीष, पवन कुमार, उमेश आर्य, इरशाद अहमद, प्रकाश यादव, पंकज यादव, राशिद, रमेश कुमार, मनोज कुमार, सुरेश कुमार, मुराद अली, राम प्रकाश, इंदल कुमार, जितेंद्र रोहित, राधेश्याम, मंजूर अली, अमरनाथ, कपिल रहे।