{"_id":"5b8c37b142c79246560440d5","slug":"101535915953-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोलकाता जम्मूतवी एक्सप्रेस में बीमारी से दो बुजुर्गों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोलकाता जम्मूतवी एक्सप्रेस में बीमारी से दो बुजुर्गों की मौत
Updated Mon, 03 Sep 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। कोलकाता से जम्मूतवी जा रही अप जम्मूतवी एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा के दौरान अलग अलग कोच में दो वृद्ध का शव मिला। ट्रेन के पीडीडीयू रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर यात्रियों की सूचना पर जीआरपी ने दोनों शवों का कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। ट्रेन के एस-4 की गैलरी में 62 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। वहीं एस-2 कोच में हावड़ा से जम्मूतवी की यात्रा कर रहे वृद्ध श्रीपति की बीमारी से मौत हो गई।
अपने निर्धारित समय डेढ़ बजे से आधे घंटे की देरी से जम्मूतवी एक्सप्रेस स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या सात पर पहुंची। ट्रेन रुकते ही एस-2 और एस-4 के यात्रियों ने कोच में यात्रियों के मौत की शिकायत जीआरपी थाने में पहुंच कर दी। सूचना पहुंच कर जीआरपी कर्मी बोगियों में पहुंचे। स्लीपर कोच संख्या एस-2 में गैलरी में करीब 62 वर्षीय वृद्ध का शव पड़ा था। मृतक सांवले रंग का था और सफेद गंजी और लाल रंग के गमछा पहने हुए था। मृतक के पास कोई कागज नहीं मिला जिससे वृद्ध की पहचान हो सके। कोच के अन्य यात्रियों ने बताया कि गया से ही शव ऐसे ही पड़ा था। मौत कैसे हुई, इसका पता नहीं चला। जीआरपी ने शव कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई। इसी तरह एस-4 कोच के सीट संख्या 36 पर कोलकाता से जम्मूतवी के लिए यात्रा कर रहे आजमगढ़ के बभनगांवा गंभीरपुर थाना निवासी श्रीपति गुप्ता (60) शव मिला। यात्रियों ने बताया कि वे अकेले ही यात्रा कर रहे थे और गया के आस पास में सीने में दर्द उठा और श्रीपति की मौत हो गई। जीआरपी पीडीडीयू प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि दोनों शवों को कब्जे में लिया गया है। श्रीपति के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है जबकि अज्ञात व्यक्ति के शव की पहचान की कोशिश की जा रही है। इस घटना से ट्रेन एक घंटे तक स्टेशन पर खड़ी रही।