{"_id":"5b68a7614f1c1b0c718b82e9","slug":"101533585249-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाक्सिंग सब जूनियर प्रतियोगिता में स्टेट खेलेंगे तीन खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाक्सिंग सब जूनियर प्रतियोगिता में स्टेट खेलेंगे तीन खिलाड़ी
Updated Tue, 07 Aug 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। वाराणसी के सिगरा स्टेडियम में पांच व छह अगस्त को मंडल बाक्सिंग सब जूनियर बालक-बालिका व बालक खिलाड़ियों का ट्रायल हुआ। इसमें जिले की दो महिला व एक पुरुष खिलाड़ी का चयन किया गया। चयनित दोनों बालिकाएं व बालक सब जूनियर स्टेट प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगे। चंदौली बाक्सिंग संघ के जिला महासचिव व चंदौली क्रीड़ा भारती के जिलाध्यक्ष कुमार नंदजी ने सोमवार को इसकी जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि जिले से छह महिला खिलाड़ियों ने मंडल बाक्सिंग प्रतियोगिता के लिए ट्रायल में प्रतिभाग किया था। इनमें 60 किग्रा भारवर्ग में गुड़िया गुप्ता और 57 किग्रा भारवर्ग में नीलम चौहान ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं बालक वर्ग में चंदन सिंह का 57 किग्रा भारवर्ग में चयन किया गया है। अब ये सभी खिलाड़ी नौ से 12 अगस्त तक एटा के पंडित गोविंद वल्लभ स्पोर्ट्स स्टेडियम में होने वाली 21वीं सबजूनियर बालिका व बालक स्टेट प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी। चयन पर खुशी व्यक्त करने वालों में स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ़ चंदौली के जिलाध्यक्ष डॉ अनिल यादव, यूपी बाक्सिंग समिति के महासचिव प्रो. अनिल मिश्रा, उपेंद्र पांडेय, शशिप्रकाश, दिलीप सिंह, जनार्दन यादव, विकास राज, प्रताप चौबे, रोहित यादव, तस्मिन, पल्लवी, ऋद्धि, साधना, सिद्धि शामिल रहे। वहीं स्पोर्ट्स एसोसिएशन आफ चंदौली के पदाधिकारी प्रशांत तिवारी ने तीनों बाक्सरों के एटा आने- जाने का खर्च उठाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन