{"_id":"5ac135164f1c1bca618b4eb6","slug":"101522611478-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के लिए हुआ भूमि पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के लिए हुआ भूमि पूजन
Updated Mon, 02 Apr 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया। गायत्री शक्तिपीठ बड़ी नहर के तत्वावधान में शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा पावन प्रज्ञा पुराण कथा एवं 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की तैयारी को लेकर रविवार को आयोजन स्थल रघुकुल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गढ़वा उत्तरी गांव मे सुबह दस बज विधि विधान से सदस्यों ने गायत्री महायज्ञ के लिए भूमि पूजन किया। जिसमें सवा लाख माँ गायत्री मंत्रों का जप किया गया। अखिल भारतीय विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में सबके लिए स्वास्थ्य और उज्जवल भविष्य तथा लोक कल्याण की शुभकामना के लिए स्थानीय प्रज्ञा मंडल गढ़वा द्वारा पांच दिवसीय संगीतमय प्रज्ञा पुराण एवं 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ 14 से 18 अप्रैल तक आयोजित किया गया हैं। भूमि पूजन के दौरान गायत्री शक्तिपीठ से जुड़े गायत्री परिवार के गजेन्द्र प्रसाद, विनित प्रजापति, शिवरतन गुप्ता, शिवजनम जायसवाल ने बताया कि 14 अप्रैल शनिवार को सुबह छह बजे हनुमान मंदिर से मंगल कलश शोभायात्रा आरंभ होगा जिसमें भाई-बहन पिली साड़ी व पीले परिधान में शामिल होंगे, उन्होंने बताया कि शाम प्रज्ञा पुराण कथा, 15, 16 व 17 अप्रैल को प्रात: 5 से 6 बजे ध्यान योग व्यायाम, 7 से 12 बजे यज्ञ एवं संस्कार शाम, 7 से 10 बजे संगीतमय प्रज्ञा पुराण कथा, 18 अप्रैल बुधवार को सुबह ध्यान योग, व्यायाम, यज्ञ एवं संस्कार के बाद महायज्ञ समापन एवं टोली विदाई कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। इस अवसर पर शिवजन जायसवाल, विनित प्रजापति, सुशीला देवी, सीमा देवी, रामा केशरी, चंदा देवी, बृजबहादुर सिंह, रविंद्र पटेल, सुरेश यादव, राजाराम मौर्य सहित तमाम गायत्री परिवार के सदस्य शामिल रहे।