फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   एक मुन्ना भाई समेत नकल करते पांच धराए

एक मुन्ना भाई समेत नकल करते पांच धराए

Sat, 10 Feb 2018 01:07 AM IST
Updated Sat, 10 Feb 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
एक मुन्ना भाई समेत नकल करते पांच धराए
प्रवेश पत्र की जांच

विज्ञापन
मुगलसराय। यूपी बोर्ड की चौथे दिन की परीक्षा में शुक्रवार की तीन विषयों की परीक्षा थी। इसमें 14687 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। पंजीकृत रहे कुल 58650 विद्यार्थियों में से 43973 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। कुल पांच नकलची पकड़े गए। उड़ाका दल, सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्रों में परीक्षा के दौरान चक्रमण करते रहे। डीएम और एसपी ने भी विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। बापू इंटर कालेज पपिरी में पंजीकृत छात्र की जगह दूसरे छात्र को परीक्षा देते सदर तहसीलदार गुलाब चंद्रा की जांच टीम द्वारा पकड़ा गया।

सुबह प्रथम पाली में हाईस्कूल अंग्रेजी में परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिसमें 10398 ने परीक्षा छोड़ दी। चार परीक्षार्थी मोनू हरदेव इंटर कालेज आमादपुर, अरविंद यादव, बाल्मीकि इंटर कालेज बलुआ तथा सूबेदार इंटर कालेज वर्दीसांडा से वीरेंद्र कुमार नकल करते हुए रंगे हाथों पकड़े गए। बापू इंटर कालेज पिपरी में हाईस्कूल अंग्रेजी की परीक्षा के दौरान पंजीकृत छात्र अनूप कुमार की जगह जितेंद्र कुमार को परीक्षा देते सदर तहसीलदार गुलाब चंद्रा ने जांच के दौरान पकड़ा। उन्होंने दोनों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराने का निर्देश केंद्र अध्यक्ष को दिया। सुबह इंटरमीडिएट संगीत की परीक्षा में पंजीकृत दोनों परीक्षार्थी उपस्थित रहे। द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट गणित प्रथम प्रश्न पत्र में पंजीकृत रहे 17588 विद्यार्थियों में से कुल 13299 परीक्षार्थी ही परीक्षा कक्ष तक पहुंचने की हिम्मत जुटा पाए। कड़ाई के चलते 4289 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। हीरा सिंह इंटर कालेज हिंगुतरगढ़ में पूनम सिंह के नेतृत्व में पहुंची उड़ाका दल की टीम ने जांच के दौरान एक छात्र को मोबाइल के माध्यम से नकल करते पकड़ा। परीक्षा के दौरान प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लेने डीएम हेमंत कुमार और एसपी संतोष कुमार सिंह शुक्रवार को मां खंडवारी देवी इंटर कालेज चहनियां पहुंचे। वहां परीक्षा व्यवस्था देखने के पश्चात उन्होंने सीसीटीवी कैमरे, पेयजल आदि का निरीक्षण कर जानकारी ली। केंद्र व्यवस्थापक को व्यवस्थाओं में दिक्कत आने पर तत्काल सूचना देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed