फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   बीएसए से मिलकर रखीं समस्याएं

बीएसए से मिलकर रखीं समस्याएं

Wed, 27 Dec 2017 01:09 AM IST
Updated Wed, 27 Dec 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
बीएसए से मिलकर रखीं समस्याएं
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधमंडल मंगलवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी भोलेंद्र प्रताप सिंह से मिला। इस दौरान प्राथमिक शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को बीएसए के समक्ष रखते हुए निस्तारण की मांग की। शिक्षकों का अवरुद्घ वेतन जारी करने पर जोर दिया साथ ही ठंड से मद्देनजर विद्यालय बंद करने की आवश्यकता जताई।
विज्ञापन

शिक्षकों ने कहा कि जनपद के विभिन्न प्राथमिक विद्यालयों में नियुक्त लगभग दस अध्यापकों का किसी न किसी कारण से वेतन अवरुद्घ है। ऐसे में शिक्षकों के समक्ष आर्थिक समस्या उत्पन्न हो गई है। शिक्षकों का अवरुद्घ और कटा वेतन जारी किया जाना चाहिए। इस दौरान शिक्षकों ने पदोन्नति की तरफ भी बीएसए का ध्यान आकृष्ट कराया। कहा कि जनपद में प्रधानाध्यापकों के कई पद रिक्त हैं जिन्हें पदोन्नति के माध्यम से भरा जाना चाहिए। प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापक और पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के सहायक अध्यापकों के पदोन्नति की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने उपार्जित अवकाश के लिए खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी करने की मांग की। कहा कि ऐसे अध्यापकों को उपार्जित अवकाश का लाभ मिलना चाहिए जिन्होंने सार्वजनिक अवकाश में भी कार्य किया है। अंत में ठंड को देखते हुए विद्यालयों को तत्काल बंद कराए जाने की मांग की। इस अवसर पर सुनील कुमार सिंह, रामइच्छा सिंह, सच्चिदानंद पांडेय, अशोक सिंह, ओमप्रकाश यादव, कैलाश प्रसाद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed