{"_id":"5a42a4804f1c1bfc0f8b61ec","slug":"101514316928-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर में साफ सफाई की रूपरेखा बनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर में साफ सफाई की रूपरेखा बनी
Updated Wed, 27 Dec 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार को ईओ रोली गुप्ता ने चेयरमैन संतोष खरवार से नगर पालिका कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान चेयरमैन ने ईओ को नगर के बाबत प्राथमिकताओं के बारे में बताया साथ ही नए संसाधनों से शहर की साफ सफाई एवं विकास की नई रूप रेखा पर चर्चा की।
चेयरमैन नगर पालिका पंडित दीन दयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय) संतोष खरवार के शपथ ग्रहण के बाद से ही ईओ रोली गुप्ता कुछ समय के लिए सरकारी कार्य में व्यस्त रही वहीं इसके बाद वह कुछ समय के लिए अवकाश पर चली गई । ईओ की अनुपस्थित रहने के चलते पदभार ग्रहण करने के बाद अब तक चेयरमैन से उनकी मुलाकात नहीं हो सकी थी। ईओ के मंगलवार को अवकाश से लौटने के बाद नगर पालिका कार्यालय में चेयरमैन और ईओ की औपचारिक मुलाकात हुई। इस दौरान पालिका अध्यक्ष ने नगर के विकास पर मंथन कर विकास के बाबत अपनी प्राथमिकताओं से उन्हें अवगत कराया । नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि शहर की साफ-सफाई उनकी सबसे पहली प्राथमिकता है। जिसके तहत नगर के विभिन्न स्थानों परे लोहे के डस्टबीन लगाये जाएंगे साथ ही आवार पशुओं के लिए एक कांजी हाउस निर्माण कराने की बात कही। इसके बाद उन्होंने विभिन्न आधुनिक मशीनों के इस्तेमाल से सीवर साफ करने एवं शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए मंथन किया। इस दौरान सभासद सुनील विश्वकर्मा, राजेश जायसवाल, वकार जाहिद, विनय यादव सहित संजय अग्रवाल, अशोक सिद्धार्थ, भरत चौहान आदि मौजूद रहे।
इनसेट
मुगलसराय । शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को नगर पालिका अध्यक्ष संतोष खरवार से उनके कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान स्वकर समाप्त किये जाने के बाबत पत्रक सौंपे जाने के साथ शहर में सीवर की समस्या से उनको अवगत कराया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि शहर में हर सीवर लाईन नहीं है वहीं जहां है वो भी टूट चुकी हैं। पानी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से टुल्लू का इस्तेमाल भी हो रहा है। जर्जर मार्गो की समस्याओं को भी उनके सामने रखा। इस दौरान रामजी गुप्ता, शाहिद तौसीफ, मेवालाल पटेल, संजय मिश्रा, संतोष तिवारी, कमरूल बारी, नंद गोपाल आदि मौजूद रहे।