फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   आउटगोइंग केबिल बाक्स जलने से 120 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप

आउटगोइंग केबिल बाक्स जलने से 120 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप

Wed, 06 Dec 2017 12:46 AM IST
Updated Wed, 06 Dec 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
आउटगोइंग केबिल बाक्स जलने से 120 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप
कंदवा। जमानियां 33 / 132 विद्युत उपकेंद्र का आऊटगोइंग केबिल बक्सा जलने से अमड़ा विद्युत उपकेंद्र से जुड़े 120 गांवों की बिजली आपूर्ति 26 घंटे तक ठप रही। विद्युत आपूर्ति ठप होने से लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। करीब 26 घंटे बाद अमड़ा विद्युत उपकेंद्र को दिलदारनगर फीडर से जोड़कर किसी तरह अस्थायी रूप से विद्युत आपूर्ति शुरू कराई गई तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

अमड़ा विद्युत उपकेन्द्र की विद्युत आपूर्ति गाजीपुर के जमानिया स्थित 33 /132 विद्युत उपकेंद्र से की जाती है। सोमवार की सुबह करीब 11 बजे जमानिया उपकेंद्र से जमानिया और अमड़ा को आपूर्ति करने वाला आउटगोइंग केबिल बक्सा तेज आवाज के साथ जल गया। इससे जमानियां के साथ अमड़ा विद्युत उपकेंद्र से जुड़े 120 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली आपूर्ति ठप होने से लोगों को एक मोबाइल चार्ज करने के लिए भी तरसना पड़ा। मंगलवार को दोपहर में करीब 1 बजे के बाद विद्युत विभाग के अधिकारियों द्वारा अमड़ा विद्युत उपकेन्द्र की विद्युत आपूर्ति को दिलदारनगर फीडर से जोड़ कर शुरू कराया। तब जाकर अमड़ा विद्युत उपकेंद्र से जुड़े गांवों के लोगों ने राहत की सांस ली। एसडीओ विद्युत कमालपुर धर्मदेव प्रसाद ने बताया कि जमानिया विद्युत उपकेंद्र से आउटगोइंग केबिल बाक्स जलने से विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई थी। मरम्मत कार्य तेजी से चक रहा है ।लोगों को राहत देने के लिए दिलदार नगर फीडर से जोड़वा कर विद्युत आपूर्ति की जा रही है ।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed