{"_id":"59e263aa4f1c1b87698b5be9","slug":"101508008874-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुषित पानी पीने को विवश प्राथमिक विधालय घुरहूपुर के बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुषित पानी पीने को विवश प्राथमिक विधालय घुरहूपुर के बच्चे
Updated Sun, 15 Oct 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार कि लाख कोशिशों के बाद भी परिषदीय विद्यालयों के हालात में कोई परिवर्तन होता नहीं दिख रहा है। बच्चे विद्यालयों में टूटे फर्श पर बैठने को विवश हैं तो मध्याह्न भोजन की शिकायतें आती रही हैं। प्राथमिक विद्यालय घुरहूपुर में लगा हैंडपंप खराब होने से वहां पढ़ने वाले बच्चों को विवश होकर कुएं का दूषित पानी पीना पड़ रहा है।
क्षेत्र के घुरहूपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में लगभग डेढ़ सौ बच्चे पठन पाठन करते हैं। लेकिन विगत एक पखवारे से विद्यालय परिसर में लगा हैंडपंप खराब है। विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चे एमडीएम खाने के बाद स्कूल के बगल में स्थित कुएं का पानी पीने को विवश हैं। इसे लेकर ग्रामीणों ने प्रधान और विद्यालय के प्रधानाचार्य से कई बार शिकायत कर चुके हैं। लेकिन इसके बाद भी किसी ने हैंडपंप की मरम्मत कराने की पहल नहीं किया। इस संबंध में एडीओ पंचायत विजय कुमार लाल ने बताया कि विद्यालय का हैंडपंप खराब होने की जानकारी नहीं है। अगर ऐसा है तो ग्राम प्रधान को हैंडपंप की मरम्मत कराने को कहा जाएगा।