{"_id":"59dbcef24f1c1b6e548b66cb","slug":"101507577586-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने डायट का किया औचक निरीक्षण, दी हिदायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने डायट का किया औचक निरीक्षण, दी हिदायत
Updated Tue, 10 Oct 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
निरीक्षण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सकलडीहा। डीएम हेमंत कुमार सोमवार को प्रशिक्षण संस्थान डायट का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बीटीसी प्रशिक्षुओं से शैक्षणिक गुणवत्ता के बारे में विस्तृत जानकारी ली। वही डायट प्राचार्य को बीटीसी के निजी प्रशिक्षण संस्थानों का बराबर जांच करने व प्रशिक्षण संस्थान की जर्जर भवनों का मरम्मत कराने का निर्देश दिया।
कुछ दिन पहले एसडीएम के औचक निरीक्षण के बाद सोमवार को डीएम ने खुद ही प्रशिक्षण संस्थान डायट का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान प्रशिक्षण संस्थान में प्रशिक्षण ले रहे बीटीसी प्रशिक्षुओं से शैक्षणिक गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने डायट परिसर का घूमकर साफ सफाई व जर्जर भवनों का निरीक्षण किया और मरम्मत कराने का निर्देश दिया। सभी कर्मचारी और शिक्षकों से समय से उपस्थित रहने की हिदायत दी। अंत में डायट प्राचार्य डा. पारसनाथ से निजी बीटीसी प्रशिक्षण संस्थानों का बराबर जांच करने व प्रशिक्षु आवास को सुदृढ़ करने का निर्देश दिया। इस दौरान उपजिलाधिकारी छेदीलाल सिंह, नायब तहसीलदार अमित कुमार त्रिपाठी, वरिष्ठ प्रवक्ता अजीत प्रताप सिंह, कमर अयुब, राजेश सिंह, जयनरायण यादव, सतेन्द्र पाठक, सत्यनारायण, श्रवण कुमार, जयनाथ, विवेकानंद तिवारी आदि मौजूद रहे।