{"_id":"59c6b8ee4f1c1b2a688b61e4","slug":"101506195694-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र सैनिकों ने सुभाष पार्क में की साफ सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र सैनिकों ने सुभाष पार्क में की साफ सफाई
Updated Sun, 24 Sep 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुगलसराय। एनसीसी 91 यूपी बटालियन की ओर से स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत अभियान को मद्देनजर सफाई ही सेवा के उद्देश्य से नामक कार्यक्रम के नौंवें दिन एनसीसी के कैडेट्स ने नगर के सुभाष पार्क में अभियान चलाकर साफ सफाई की। अभियान के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
इस अवसर पर मेजर अमरेन्द्र सिंह ने कहा कि स्वच्छता के प्रति हम सभी की जिम्मेदारी है कि न केवल अपने घर बल्कि सार्वजनिक स्थानों पर भी सफाई का विशेष ध्यान रखें। अपने कार्यस्थल पर सफाई रखना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। इस जिम्मेदारी को निभाने के लिए सभी को आगे आना होगा। स्वच्छता का वास जहां होता है, वहां पर न केवल मन प्रसन्न रहता है, बल्कि बीमारियां भी नहीं होती हैं। इसलिए अपने आसपास और कार्यस्थल को स्वच्छ रखें। इस अवसर पर सूबेदार मेजर दीपेन्द्र आले, सूबेदार वीर बहादुर, केसर सिंह, मान बहादुर, कुंदन सिंह, धर्मेंद्र सिंह, एच शर्मा आदि उपस्थित रहे।