फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   कपड़े दिखाने के बहाने ले भागे गहने 21-05-19

कपड़े दिखाने के बहाने ले भागे गहने 21-05-19

Mon, 24 Jul 2017 12:50 AM IST
Updated Mon, 24 Jul 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
कपड़े दिखाने के बहाने ले भागे गहने 21-05-19

विज्ञापन

चहनिया। बलुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत तारगांव अजगरा गांव में रविवार को बोलेरो से घूम घूम कर कपड़े बेच रहे युवकों ने कपड़ा दिखाने के बहाने गांव की महिला का मंगलसूत्र और झूमका छीनकर फरार हो गए। शोर मचाने पर जुटे लोगों ने इधर उधर तलाश की लेकिन बदमाशों का पता नहीं चला। दिन दहाड़े इस तरह की उचक्का गिरी से इलाके में दहशत है।

तारगांव अजगरा निवासी कमला यादव की पुत्री रोशन रविवार को अपने गहनों को ठीक कराने के लिए मजिदहां बाजार गई थी। दोपहर में डेढ़ बजेे वह घर वापस लौटी थी तभी उसके दरवाजे के पास एक बोलेरो रुकी और उसमें से महिलाओं के कुछ कपड़े लेकर वे महिला के पास पहुंचे। युवक महिला से कपड़े देखने की जिद करने लगे। इसी बीच बारिश होने लगी। युवकों की जिद को देखते हुए रोशन घर के अंदर भी नहीं गई और कपड़े देखने लगी। बाजार से मरम्मत कराकर लाए गए सोने के झूमका और मंगलसूत्र उसके हाथों में ही था। महिला का ध्यान कपड़ों को देखने में लगा और तभी दोनों युवकों ने उसके हाथ से मंगलसूत्र और झूमके छीन लिए और भाग निकले। युवक बोलेरो में बैठे और चहनिया बाजार की तरफ निकल गए। महिला के शोर मचाने पर लोग जुटे और युवकों की खोज बीन शुरू की लेकिन उनका पता नहीं चला। बाद में पीड़ित महिला ने मारूफपुर चौकी में तहरीर दी दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इस संबध में बलुआ थानाध्यक्ष एके सिंह ने बताया कि इस तरह की सूचना मिली है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed