{"_id":"596e591e4f1c1b382f8b456b","slug":"101500403998-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्प दंश से पीड़ित युवक को जिले में नहीं मिल सका उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्प दंश से पीड़ित युवक को जिले में नहीं मिल सका उपचार
Updated Wed, 19 Jul 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुगलसराय । बरसात के मौसम में जिले के सभी अस्पतालों मे एंटी वेनम और बेहतर उपचार की सुविधा का दावा कुछ दिनों पूर्व सीएमओ ने किया था । लेकिन सोमवार की रात मुगलसराय स्थित एक ढाबे में काम के दौरान सांप के डसने के बाद मूकबधिर युवक को राजकीय महिला चिकित्सालय से लेकर जिला अस्पताल तक माकूल इलाज नहीं मिला सका । बाद में ढाबा स्वामी ने अपने कर्मचारी को इलाज के लिए बीएचयू में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों के उपचार के बाद से युवक की हालत में सुधार है ।
मुगलसराय रेलवे स्टेशन के समीप ललीत नामक एक युवक ढाबा चलाता है जहां एक दर्जन कर्मचारी कार्य करते हैं । ललित के अनुसार उसके यहां कार्यरत एक मूकबधिर युवक को कार्य के दौरान सोमवार की रात हाथ में सांप ने डस लिया जिसके बाद दर्द से रोने लगा । जब वहां मौजूद लोगों ने उससे रोने का कारण पूछा तो उसने घाव की ओर दिखाते हुए इशारे से बताया कि उसे सांप ने डस लिया है । यह जानकारी होतेे ही ललित उसे राजकीय महिला चिकित्सालय ले गए जहां चकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया । बाद में 108 नंबर एंबुलेंस की मदद से लोग उसे जिला चिकित्सालय ले गए । आरोप हैं कि वहां भी रात ड्यूटी में मौजूद चिकित्सक ने वेंटीलेटर आदि की सुविधा नहीं होने व जान का खतरा बताकर उसे बीएचयू के लिए रेफर कर दिया । इसके बाद ढाबा मालिक उसे उपचार के लिए बीएचयू ले गया । जहां चिकित्सकों ने उसका फौरन उपचार शुरू कर दिया । करोड़ों रुपये खर्च करने के बाद भी असहाय लोगों को माकूल इलाज न मिला पूरी व्यवस्था को सवालों के घेरे में लाकर खड़ा करता है । इस संबंध में सीएमओ पीके मिश्रा ने बताया कि अस्पतालों में एंटी वेनम उपलब्ध है । बावजूद इसके युवक को उपचार क्यों नहीं मिला इसकी जांच कराई जाएगी ।