फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   अंत्योदय मेले का प्रभारी मंत्री ने किया शुभारंभ

अंत्योदय मेले का प्रभारी मंत्री ने किया शुभारंभ

Fri, 30 Jun 2017 01:23 AM IST
Updated Fri, 30 Jun 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
अंत्योदय मेले का प्रभारी मंत्री ने किया शुभारंभ
नियामताबाद। सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा गुरुवार को विकासखंड परिसर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय शताब्दी वर्ष पर अंत्योदय मेला व प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। इसका उद्घाटन जिले के प्रभारी मंत्री जयप्रकाश निषाद ने दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण व दीप जलाकर किया। मेले में केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देने के लिए कई स्टाल लगाए गए थे।
विज्ञापन

इस दौरान जिले के प्रभारी मंत्री जय प्रकाश निषाद ने कहा कि देश में कई विचारधाराएं चल रही थीं। लेकिन भाजपा दीनदयाल के एकात्म मानववाद की विचारधारा को लेकर आगे बढ़ी। जिसका परिणाम है कि आज देश व प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है। कहा कि केंद्र सरकार ने गरीब महिलाओं के लिए उज्ज्वला योजना के तहत नि:शुल्क गैस सिलिंडर व चूल्हा दिया। कहा कि प्रदेश सरकार ने केंद्र सरकार की समस्त योजनाओं को सौ दिन के अंदर ही लागू किया है। इस दौरान सैयदराजा विधायक सुशील सिंह, मुगलसराय विधायक साधना सिंह, डीएम हेमंत कुमार, सीडीओ श्रीकृष्ण त्रिपाठी, बीडीओ विजय कुमार सिंह, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ चन्द्रमणि, भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा, सूर्यमुनि तिवारी, एडीओ छोटेलाल श्रीवास्तव, धनंजय सिंह, रणजीत सिंह, लाल अमरेंद्र सिंह, डीएन यादव, शारदा प्रसाद, संतोष नारायण सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इनसेट
मेले में खाली दिखे स्टाल
नियामताबाद(ब्यूरो)। तीन दिवसीय अंत्योदय मेले में किसानों की भागीदारी कम रही। गुरुवार को दूसरे दिन का कार्यक्रम भी फ्लाप रहा। करीब 25 स्टॉल लगाए गए थे, लेकिन दो दिन गुजरने के बाद भी यहां जनता का रुझान नहीं दिखा। प्रदेश सरकार के निर्देश पर जिले में पं. दीनदयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी वर्ष को समारोह पूर्वक मनाने का कार्यक्रम चल रहा है। जिसमें केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा चलाए गए जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में आम लोगों को विभाग के मौजूद अधिकारी-कर्मचारी द्वारा जानकारी देनी है। प्रदर्शनी स्थल पर सभी विभागों के कर्मचारियों को अपने अपने स्टॉल से योजनाओं के विषय में जानकारी देनी थी लेकिन चार विभाग, मुर्गी पालन, जैविक खाद, महिला समाख्या और ब्लाक के समाज कल्याण के अलावा और कोई विभाग मौजूद नहीं था। प्रदर्शनी स्थल पर पूरे दिन गिनती के ही लोग पहुंच सके और वे भी कार्यक्रम स्थल वीरान देख लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed