फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   cbi files charge sheet in murder case of nanhe yadav

कुंडा कांड: चार्जशीट में राजा भैया का नाम नहीं

Fri, 31 May 2013 05:36 PM IST
लखनऊ/एजेंसी
लखनऊ/एजेंसी Updated Fri, 31 May 2013 05:36 PM IST
विज्ञापन
cbi files charge sheet in murder case of nanhe yadav

यूपी के प्रतापगढ़ में बलीपुर गांव के प्रधान नन्हे यादव हत्याकांड की चार्जशीट में सीबीआई ने राजा भैया का नाम शामिल नहीं किया है।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक प्रधान नन्हे यादव और उसके भाई सुरेश यादव की हत्या में सीबीआई ने पूर्व मंत्री रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया का हाथ नहीं पाया है, इसलिए दाखिल आरोप पत्र में पूर्व मंत्री का नाम नहीं है।

गौरतलब है कि सीबीआई से जुड़े सूत्रों ने संभावना जाहिर की थी कि सीओ जियाउल हक की हत्या मामले में सीबीआई अपनी चार्जशीट में राजा भैया के खिलाफ किसी आरोप पर जोर नहीं देगी।
विज्ञापन


प्रतापगढ़ स्थित बलीपुर गांव के प्रधान नन्हे यादव की हत्या के बाद भड़की हिंसा में सीओ हक की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी।

सूत्रों के अनुसार, एजेंसी को इलाके के ताकतवर राजनेता राजा भैया के खिलाफ अभी तक कोई सुबूत नहीं मिला है। मारे गए सीओ हक की पत्नी ने एफआईआर में राजा भैया को आरोपी बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि एजेंसी ने हर पहलू से मामले की जांच की है लेकिन हत्या या फिर घटना की साजिश में राजा भैया की सीधी संलिप्तता का कोई सुबूत नहीं मिला है।


एजेंसी जल्द ही संबंधित कोर्ट के सामने चार्जशीट दाखिल करेगी और यदि राजा भैया के खिलाफ कोई सुबूत मिलता है तो वह पूरक चार्जशीट दाखिल करेगी।

सूत्रों ने बताया कि सीबीआई पुलिस अधिकारी की हत्या में मारे गए प्रधान नन्हे यादव के बेटे बबलू यादव को मुख्य आरोपी बनाएगी जबकि नन्हे यादव की हत्या में कामता पाल के दो बेटों अजय पाल और विजय पाल को आरोपी बनाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed