{"_id":"9edd5f4b3cecea3d2050323f633d513f","slug":"case-against-three-former-dgp","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: तीन पूर्व डीजीपी के खिलाफ केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: तीन पूर्व डीजीपी के खिलाफ केस
अमर उजाला, वाराणसी
Updated Thu, 31 Oct 2013 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के तीन पूर्व डीजीपी बृजलाल, कर्मवीर सिंह, श्रीराम अरुण के खिलाफ रक्षक कल्याण ट्रस्ट ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की अदालत में बुधवार को परिवाद दाखिल किया।
विज्ञापन
आरोप है कि इनके आदेश पर ही पुलिसकर्मियों के वेतन से 25 रुपये की अवैध कटौती की जाती है। रक्षक कल्याण ट्रस्ट के अध्यक्ष बृजेंद्र सिंह यादव को बयान दर्ज कराने के लिए 14 नवंबर की तिथि तय की गई है।
विज्ञापन
परिवादी के अधिवक्ता महेंद्र मोहन मिश्रा और नित्यानंद राय की ओर से दायर परिवाद में आरोप लगाया गया है कि आईपीएस एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने एक संस्था बनाई। जिसके माध्यम से साढ़े तीन लाख पुलिसकर्मियों के वेतन से अधिकारी प्रतिमाह 25 रुपये की अवैध कटौती करते हैं।
विज्ञापन
यह कटौती प्रतिवर्ष साढ़े दस करोड़ रुपये है। पुलिस अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के तहत मुकदमा दर्ज कर उनको दंडित किया जाना चाहिए। इसके लिए पूर्व डीजीपी बृजलाल, कर्मवीर सिंह, श्रीराम अरुण समेत कई पुलिस अधिकारी उत्तरदायी हैं।
उधर, बृजेंद्र सिंह ने पिछले साल एसपी गाजीपुर से भी मुलाकात की थी लेकिन उन्होंने बर्खास्त करने की धमकी देकर भगा दिया था। दो साल पहले उन्होंने उच्च न्यायालय का भी दरवाजा खटखटाया था।