फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   youths caught

होटल में देह व्यापार, 11 पर एफआईआर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
youths caught
अनूपशहर के इसी होटल में पकड़े गए युवक-युवतियां। - फोटो : BULANDSHAHR
होटल में देह व्यापार, 11 पर एफआईआर
विज्ञापन

अनूपशहर। कस्बा स्थित एक होटल में पुलिस ने शुक्रवार को चार युवक और चार युवतियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। इस दौरान होटल के मैनेजर और कैशियर को भी हिरासत में लेे लिया। मामले में सीओ ने 11 लोगों के खिलाफ अनूपशहर कोतवाली में देह व्यापार की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बाद में युवक-युवतियों, होटल के मैनेजर और कैशियर को हिदायत देकर जमानत पर छोड़ दिया। वहीं, संचालक की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
सीओ अनूपशहर रमेशचंद त्रिपाठी ने बताया किकस्बा स्थित एक मकान को विनीत कुमार नामक व्यक्ति ने किराए पर लिया था। जिसमें उसने एक होटल बना दिया। मकान के मालिक ने वहां गलत कार्य होने की सूचना दी थी। इस पर पुलिस ने दबिश दी, जहां से अलग-अलग कमरों से पुलिस टीम ने चार युवक और चार युवतियों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा। इसके बाद सभी की तलाशी आदि लेने के बाद थाने लाया गया। मामले में पुुलिस ने शिव प्रकाश दीक्षित, विवेक वाल्मिकी, राजकुमार, मोहित, रामदेव मीणा, विपिन, रिजवान, विनित समेत तीन युवतियों के खिलाफ रिपोट दर्ज की है। जांच अधिकारी सीओ डिबाई वंदना शर्मा ने बताया कि प्रकरण की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

पैसों की लेनदेन की बात से गहराया शक
सीओ अनूपशहर ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि होटल में तलाशी के दौरान कमरे में युवक युवतियों के बीच रुपयों की लेनदेन को लेकर बातचीत की जा रही थी। इसके बाद कमरा खेलकर अंदर जाने पर वह आपत्तिजनक हालत में मिले, जिस पर शक और गहरा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवतियों को परिजनों की सुपुर्दगी में दिया
एसएसपी ने बताया कि प्रकरण की जांच में सामने आया है कि पकड़े गए लोग प्रेमी प्रेमिका और जिनकी शादी तय हो चुकी है, वे लोग हैं। इनको भी चार्जशीट में शामिल किया जाएगा। साथ ही इन्हें कोर्ट मेें बयान के लिए बुलाया जाएगा। फिलहाल परिजनों को बुुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया गया है।

देह व्यापार की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। प्रथम सूचना के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। प्रकरण की जांच सीओ डिबाई को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। वहीं, होटल संचालक की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- संतोष कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed