{"_id":"69e503b1d40156943c0037ce","slug":"youth-who-went-to-bathe-in-ganga-canal-drowns-in-strong-currents-in-bulandshahr-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahr: गंग नहर में नहाने के लिए पहुंचा युवक तेज बहाव में डूबा, एनडीआरएफ ने तलाशी अभियान किया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahr: गंग नहर में नहाने के लिए पहुंचा युवक तेज बहाव में डूबा, एनडीआरएफ ने तलाशी अभियान किया शुरू
Sun, 19 Apr 2026 10:04 PM IST
Akash Dubey
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: Akash Dubey
Updated Sun, 19 Apr 2026 10:04 PM IST
सार
रविवार को वलीपुरा स्थित गंग नहर में नहाते समय नाजिम गहरे पानी में डूब गया। नहर किनारे कपड़े और दूरभाष मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। परिजनों को सूचित कर पुलिस ने बचाव अभियान शुरू किया।
विज्ञापन
गंग नहर में डूबा युवक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बुलंदशहर नगर में अपनी बहन के घर आया नाजिम रविवार को वलीपुरा स्थित गंग नहर में नहाने के लिए पहुंचा। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और तेज बहाव की चपेट में आकर डूब गया।
विज्ञापन
इस हादसे का पता तब चला जब काफी देर तक नहर के किनारे कपड़े और मोबाइल लावारिस हालत में रखे रहे। एक स्थानीय निवासी की नजर जब इन कपड़ों पर पड़ी, तो उसने अनहोनी की आशंका के चलते तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कपड़ों में रखे मोबाइल के माध्यम से परिजनों से संपर्क किया और उन्हें घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजन बदहवास हालत में नहर पर पहुंचे। डूबे युवक के भाई सलमान ने बताया कि नाजिम बहन के घर कार्यक्रम में शामिल होने आया था, लेकिन इस हादसे ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया है। फिलहाल पूरा परिवार नहर के किनारे उसकी सलामती की दुआ कर रहा है।
विज्ञापन
रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल स्थानीय गोताखोरों को पानी में उतारा। बाद में एनडीआरएफ की टीम को भी रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए बुलाया।