{"_id":"6a966faba9a38b98bf072283","slug":"youth-beaten-to-death-on-suspicion-of-a-love-affair-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर: प्रेम प्रसंग के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या, क्षेत्र में मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर: प्रेम प्रसंग के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या, क्षेत्र में मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
Tue, 01 Sep 2026 11:54 AM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Tue, 01 Sep 2026 11:54 AM IST
सार
पुष्पेंद्र पुत्र उदयवीर उम्र करीब 24 वर्ष का एक महिला से प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। आरोप है कि महिला के पति ने अपने एक साथी के साथ युवक को पकड़ लिया। इसके बाद दोनों ने उसके साथ मारपीट की, जिससे पुष्पेंद्र की मौत हो गई।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छतारी थाना क्षेत्र में मंगलवार तड़के करीब चार बजे प्रेम प्रसंग के मामले को लेकर एक युवक की मारपीट कर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। मौके पर सीओ अनूपशहर भरत सिंह सहित पुलिस टीम पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, पुष्पेंद्र पुत्र उदयवीर उम्र करीब 24 वर्ष का एक महिला से प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। आरोप है कि महिला के पति ने अपने एक साथी के साथ युवक को पकड़ लिया। इसके बाद दोनों ने उसके साथ मारपीट की, जिससे पुष्पेंद्र की मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। घटनास्थल पर फील्ड यूनिट की टीम ने भी पहुंचकर निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
मृतक के पिता उदयवीर ने पुलिस को तहरीर देकर शिवाजी, उसकी पत्नी रिंकू तथा तीन अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया गया है कि मृतक पुष्पेंद्र तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसका बड़ा भाई नीरज (26) और छोटा भाई टीटू (22) है। तीनों भाई एक निजी कंपनी में कार्य करते हैं। युवक की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।