{"_id":"6abbf84c087caeef5a0396cc","slug":"young-woman-consumes-pesticide-at-mastram-ghat-condition-critical-bulandshahr-news-c-133-1-bul1036-166824-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: मस्तराम घाट पर युवती ने खाया कीटनाशक, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: मस्तराम घाट पर युवती ने खाया कीटनाशक, हालत गंभीर
विज्ञापन
विज्ञापन
अनूपशहर। कोतवाली क्षेत्र के मस्तराम घाट पर मंगलवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवती ने कीटनाशक खाकर जान देने की कोशिश की। अचेत अवस्था में सीढ़ियों पर गिरी युवती को देख पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीड़िता को सीएचसी पहुंचाया। यहां से गंभीर हालत के चलते डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
मस्तराम घाट स्थित गंगा कुटी के पास दोपहर करीब 12 बजे एक युवती टहलती नजर आई। जेपी ग्रुप के सुरक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार के मुताबिक, तैनात सुरक्षाकर्मियों ने देखा कि युवती सीढ़ियां चढ़कर ऊपर पहुंची और अचानक लड़खड़ाकर गिर पड़ी। पास जाने पर वह बेसुध मिली और पास ही कीटनाशक की शीशी पड़ी थी। कर्मियों ने फौरन कोतवाली पुलिस को घटना की जानकारी दी।
सूचना पर कस्बा चौकी प्रभारी मुनेंद्र पुलिस बल के साथ पहुंचे और अचेत युवती को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। पीड़िता की पहचान क्षेत्र के गांव सिरोरा निवासी लक्ष्मी के रूप में हुई है।
विज्ञापन
सीएचसी के चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जहर के असर के चलते हालत गंभीर होने पर उसे प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर जिला अस्पताल भेजा गया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि परिजनों को सूचित कर दिया गया है। युवती ने आत्मघाती कदम किन कारणों से उठाया, इसकी जांच की जा रही है।