{"_id":"6abbfb5cb5582c6b22098ea2","slug":"motorcyclist-dies-after-being-rammed-by-a-bull-bulandshahr-news-c-133-1-bul1017-166823-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: सांड की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: सांड की टक्कर से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
डिबाई। अनूपशहर हाईवे पर गांव देवीनगला के निकट सोमवार देर रात सांड की टक्कर से बाइक सवार 45 वर्षीय मनोज कुमार की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
थाना छतारी क्षेत्र के गांव समसपुर निवासी मनोज कुमार सोमवार देर रात बाइक से अनूपशहर से अपने गांव लौट रहे थे। देवीनगला के निकट अचानक सड़क पर आए सांड ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से मनोज बाइक समेत सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गई। यहां चिकित्सकों ने मनोज को मृत घोषित कर दिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि शिकायत मिलने के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सड़क पर घूमते पशु बन रहे हादसों की वजह
हाईवे और संपर्क मार्गों पर आवारा पशुओं का जमावड़ा हादसों का कारण बन रहा है। रात के समय सड़क पर बैठे या अचानक सामने आ जाने वाले पशु वाहन चालकों को दिखाई नहीं देते। तेज रफ्तार वाहनों के सामने अचानक पशु आने से चालक संतुलन खो देते हैं। कई बार वाहन पशुओं से टकराने के बाद पलट जाते हैं। लोगों का कहना है कि हाईवे और प्रमुख मार्गों से आवारा पशुओं को हटाने के लिए आश्वासन तो मिलता है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जाती है।